लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: चीन में कोरोना वायरस से हाहाकार, अब तक 80 लोगों की मौत, 2700 से अधिक लोग प्रभावित

By भाषा | Updated: January 27, 2020 15:08 IST

सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने आयोग को उद्धृत करते हुए कहा कि रविवार को निमोनिया वाली स्थिति में 80 लोगों की मौत हो गई, जबकि 51 लोगों की हालत में इलाज के बाद सुधार हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देइसके अलावा कुल 5,794 लोग संदिग्ध मरीज हैं। आयोग ने बताया कि ऐसे कुल 32,799 लोगों का पता लगाया गया है जो इस कोरोनोवायरस से पीड़ित लोगों के संपर्क में थे।

चीन में खतरनाक कोरोनावायरस से अब तक 80 लोगों की मौत हो चुकी है और 2,744 लोगों के इस वायरस से प्रभावित होने की पुष्टि हुई है। चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इलाज करा रहे लोगों में से 461 मरीजों की स्थिति ‘नाजुक’ है।

इस वायरस को आधिकारिक तौर पर 2019-एनसीओवी कहा जा रहा है। आयोग ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 769 नए मामलों की पुष्टि हो चुकी है। 3,806 नए संदिग्ध मामले सामने आ चुके हैं और 24 लोगों की मौत होने की खबर है।

सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने आयोग को उद्धृत करते हुए कहा कि रविवार को निमोनिया वाली स्थिति में 80 लोगों की मौत हो गई, जबकि 51 लोगों की हालत में इलाज के बाद सुधार हुआ है। इसके अलावा कुल 5,794 लोग संदिग्ध मरीज हैं।

आयोग ने बताया कि ऐसे कुल 32,799 लोगों का पता लगाया गया है जो इस कोरोनोवायरस से पीड़ित लोगों के संपर्क में थे। इनमें से 30,453 को चिकित्सीय निगरानी में रखा गया है जबकि 583 लोगों को रविवार को छुट्टी दे दी गई।

तिब्बत को छोड़कर चीन के लगभग सभी प्रांतों से कोरोनावायरस के संक्रमण के मामले सामने आए हैं। स्थिति को देखते हुए चीन में नए साल की छुट्टियां तीन और दिन बढ़ा दी गई है ताकि लोग घरो से बाहर निकलने से बच सकें। 

टॅग्स :कोरोना वायरसचीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला