लाइव न्यूज़ :

Coronavirus का कहर, दुनिया में मरने वाले की संख्या 1.21 लाख, कुल केस 19 लाख से अधिक, दिसंबर 2019 में आया था पहला मामला

By भाषा | Updated: April 14, 2020 19:50 IST

दिसंबर 2019 में सबसे पहले कोरोना ने दस्तक दिया था। चीन के वुहान से निकला यह वायरस विश्व भर में महामारी का रूप ले लिया है। आज 193 देश इसकी चपेट में है। अमेरिका, इटली, स्पेन, फ्रांस और ब्रिटेन में तहलका मचा दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देअब तक 121,710 लोगों की मौत हो चुकी है। सिर्फ यूरोप में 82,474 लोगों की मौत हुई है। ये आंकड़े राष्ट्रीय अधिकारियों और विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) से मिली जानकारी पर आधारित हैं।

पेरिसः कोरोना वायरस के कारण मंगलवार को दुनिया भर में मृतकों की संख्या 121,710 से अधिक हो गई। यह जानकारी एएफपी द्वारा संकलित आंकड़े से मिली है। विश्व भर में कुल पॉजिटिव केस 1,946,781 हो गया है। अभी तक 460,121 लोग ठीक हो गए हैं।

आंकड़ों के अनुसार, दिसंबर में चीन में इसका पहला मामला सामने आया था और उसके बाद से अब तक 121,710 लोगों की मौत हो चुकी है। सिर्फ यूरोप में 82,474 लोगों की मौत हुई है। ये आंकड़े राष्ट्रीय अधिकारियों और विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) से मिली जानकारी पर आधारित हैं।

चीन में दिसम्बर में इस महामारी के सामने आने के बाद से 193 देशों और क्षेत्रों में 1,946,781 लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से कम से कम तीन लाख 95 हजार लोग अब तक ठीक भी हुए हैं। एएफपी ने ये आंकड़े राष्ट्रीय प्राधिकारों और विश्व स्वास्थ्य संगठन से प्राप्त सूचना के आधार पर एकत्रित किए हैं जो वास्तविक संख्या में संक्रमित मामलों की तुलना में काफी कम हो सकते हैं।

कई देश केवल बेहद गंभीर मामलों की ही जांच कर रहे हैं। अमेरिका में महामारी से अब तक 22 हजार 109 लोगों की मौत हुई है और पांच लाख 57 हजार 590 लोग संक्रमित हैं। करीब 41 हजार 831 लोग इससे ठीक चुके हैं। इटली दूसरा सर्वाधिक प्रभावित देश है जहां अब तक 19 हजार 899 लोग इस बीमारी का शिकार बने हैं और एक लाख 56 हजार 363 लोग संक्रमित हुए हैं।

स्पेन में 17 हजार 489 लोगों की कोरोना वायरस से मौत हुई है और एक लाख 69 हजार 496 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। फ्रांस में 14 हजार 393 लोग काल कवलित (मरना) हुए हैं और एक लाख 32 हजार 591 लोग संक्रमित हुए हैं। ब्रिटेन में दस हजार 612 लोगों की कोरोना वायरस से मौत हो चुकी है और 84 हजार 270 लोग संक्रमित हुए हैं। चीन ने इस बीमारी से 3341 लोगों के मौत और 82 हजार 160 लोगों के संक्रमित होने की घोषणा की है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसअमेरिकाफ़्रांसचीनइटलीवर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशनदिल्लीडोनाल्ड ट्रम्पशी जिनपिंगनरेंद्र मोदीब्रिटेनबोरिस जॉनसन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल