लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Cases: यूरोप में कोरोना कहर, मरने वाले की संख्या 30,000 के पार, अमेरिका में 4,000 से अधिक मौत

By भाषा | Updated: April 1, 2020 14:40 IST

अमेरिका में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बुधवार को चार हजार के पार पहुंच गई। यह संख्या देश में 11 सितम्बर (9/11) को हुए आतंकवादी हमलों में मारे गये लोगों की संख्या से भी अधिक है। इस बीच शीर्ष स्वास्थ्य विशेषज्ञों का अनुमान है कि इस महामारी से एक लाख से दो लाख अमेरिकी लोग मारे जा सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देइटली में सबसे अधिक मौतें हुई है जहां 12,428 लोग मारे गये है। इसके बाद स्पेन में 8,189 और फ्रांस में 3,523 लोगों की मौत हुई है।एएफपी की गणना के अनुसार यूरोप में 4,58,601 मामलों में से रिकॉर्ड कुल 30,063 लोगों की मौत हुई है।

पेरिसः यूरोप में कोरोना वायरस महामारी से 30 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। आधिकारिक आंकड़ों के आधार पर बुधवार को समाचार एजेंसी एएफपी की गणना के अनुसार यूरोप में 4,58,601 मामलों में से रिकॉर्ड कुल 30,063 लोगों की मौत हुई है। इटली में सबसे अधिक मौतें हुई है जहां 12,428 लोग मारे गये है। इसके बाद स्पेन में 8,189 और फ्रांस में 3,523 लोगों की मौत हुई है।

अमेरिका में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बुधवार को चार हजार (4,056) के पार पहुंच गई। यह संख्या देश में 11 सितम्बर (9/11) को हुए आतंकवादी हमलों में मारे गये लोगों की संख्या से भी अधिक है। इस बीच शीर्ष स्वास्थ्य विशेषज्ञों का अनुमान है कि इस महामारी से एक लाख से दो लाख अमेरिकी लोग मारे जा सकते हैं।

जॉन्स हॉपकिंस विश्वविद्यालय कोरोना वायरस संसाधन केन्द्र के आंकड़ों के अनुसार अमेरिका में कोरोना वायरस से मृतकों की संख्या चार हजार से अधिक पहुंच गई है और लगभग 1,90,000 लोग इससे संक्रमित है। नौ सितम्बर 2001 को अमेरिका में अलकायदा आतंकवादियों के हमलों में लगभग 3000 लोग मारे गये थे।

अमेरिका में कोरोना वायरस से मारे गये लोगों की संख्या चीन में मारे गये लोगों की संख्या से भी अधिक हो गई है। चीन में कोरोना वायरस का मामला सबसे पहले सामने आया था और वहां 3,310 लोगों की मौत हुई है। दुनियाभार में कोरोना वायरस के लगभग 8,60,000 पुष्ट मामले हैं और 42 हजार से अधिक लोगों की मौत हुई है। जॉन्स हॉपकिंस के आंकड़ों के अनुसार 40 प्रतिशत से अधिक मौतें न्यूयार्क में हुई है।

 

टॅग्स :कोरोना वायरसअमेरिकाइटलीडोनाल्ड ट्रम्पचीनईरानफ़्रांसजर्मनी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?