लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Outbreak Updates: 192 देशों में कोरोना कहर, पॉजिटिव केस 15 लाख के पार, मरने वाले की संख्या 88.5 हजार

By भाषा | Updated: April 9, 2020 14:05 IST

कोरोना वायरस से दुनिया भर में मरने वाले लोगों की संख्या 88,570 पर पहुंच गई। चीन के वुहान में दिसंबर में इस संक्रमण का पता चलने के बाद से अब तक 192 देशों में संक्रमण के 1,521,253 पुष्ट मामले सामने आए हैं। इनमें से कम से कम 331,355 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रीय प्रशासनों और विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़ों से बनी तालिका संक्रमण के वास्तविक मामलों का केवल एक हिस्सा है।अमेरिका में जहां यह महामारी बहुत तेजी से फैल रही है वहां 14,817 लोगों की मौत समेत 4,32,132 मामले दर्ज किए गए हैं।

पेरिसः दुनियाभर में कोरोना वायरस के मामले 15 लाख से अधिक का आंकड़ा पार कर गए हैं। आधिकारिक सूत्रों से एकत्रित किए गए आंकड़ों के अनुसार, गत वर्ष चीन में इस विषाणु के सामने आने के बाद से 192 देशों और क्षेत्रों में 1,521,253 संक्रमित लोगों में से 88,570 लोगों की मौत हो चुकी है।

राष्ट्रीय प्रशासनों और विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़ों से बनी तालिका संक्रमण के वास्तविक मामलों का केवल एक हिस्सा है। कई देश केवल गंभीर मामलों की ही जांच कर रहे हैं। अमेरिका में जहां यह महामारी बहुत तेजी से फैल रही है वहां 14,817 लोगों की मौत समेत 4,32,132 मामले दर्ज किए गए हैं।

स्पेन में 14,555 लोगों की मौत के साथ 1,46,690 मामले सामने आए हैं। इटली में 1,39,422 लोग संक्रमित हो चुके हैं जिनमें से 17,669 लोगों की मौत हो चुकी है। इस संक्रामक रोग से सबसे ज्यादा प्रभावित यूरोप है जहां 7,72,592 मामले दर्ज किए गए और 61,118 लोगों की मौत हो गई। 

टॅग्स :कोरोना वायरसअमेरिकाइटलीईरानफ़्रांसब्रिटेनदिल्लीचीनवर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल