लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Outbreak: कोरोना कहर, दुनिया में 1.37 लाख से अधिक लोग मरे, 21 लाख से अधिक केस, 5.25 लाख मरीज ठीक

By भाषा | Updated: April 16, 2020 19:16 IST

दुनिया में कोरोना कहर बन छा गया है। अमेरिका, ब्रिटेन. फ्रांस, स्पेन, इटली में हालात बहुत ही है। यूरोप में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 90 हजार से अधिक हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देवायरस महामारी के सामने आने के बाद से 193 देशों में अब तक संक्रमण के 2,102,663 से अधिक मामलों की पुष्टि हुई है।कोरोना वायरस महामारी से अब तक 1,37,500 लोगों की मौत हो चुकी है।

पेरिसः दुनियाभर में आधिकारिक स्रोतों से एएफपी द्वारा अंतरराष्ट्रीय समयानुसार बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे तक संकलित आंकड़ों के अनुसार कोरोना वायरस महामारी से अब तक 1,37,500 लोगों की मौत हो चुकी है।

चीन में दिसंबर में सबसे पहली बार कोरोना वायरस महामारी के सामने आने के बाद से 193 देशों में अब तक संक्रमण के 2,102,663 से अधिक मामलों की पुष्टि हुई है। इनमें से कम से कम 525,438 रोगी अब तक स्वस्थ हो चुके हैं।

एएफपी द्वारा विश्व स्वास्थ्य संगठन की सूचना और राष्ट्रीय प्राधिकारों से प्राप्त आंकड़ों का इस्तेमाल करके तैयार की गयी तालिका में संक्रमण के वास्तविक मामलों की संख्या में मामूली अंतर ही दिखाई देता है। कई देश केवल अति गंभीर मामलों में जांच कर रहे हैं।

इस समय दुनियाभर में कोविड-19 से सबसे बुरी तरह प्रभावित अमेरिका में अब तक संक्रमण के 6,39,664 मामले सामने आए हैं और मृतक संख्या 30,985 पहुंच चुकी है। इस देश में कम से कम 50,107 रोगी स्वस्थ भी हो चुके हैं। अमेरिका के बाद सबसे बुरी तरह प्रभावित इटली है जहां संक्रमण के कुल 1,65,155 मामलों में से 21,645 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बाद स्पेन, फ्रांस और ब्रिटेन में मामलों की संख्या है।

यूरोप में मृतकों की संख्या 90 हजार से अधिक हुई

यूरोप में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 90 हजार से अधिक हो गई है। दुनियाभर में हुई मौतों में से 65 प्रतिशत से अधिक मौतें यूरोपीय देशों में ही हुई हैं। आधिकारिक सूत्रों से प्राप्त आंकड़ों पर आधारित एएफपी की तालिका के अनुसार यूरोप में कुल 90,180 लोगों की मौत हो चुकी है और 10,47,279 लोग संक्रमित पाए गए हैं। वहीं, दुनियाभर में कोरोना वायरस संक्रमण से लगभग 1,37,499 लोग दम तोड़ चुके हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसअमेरिकादिल्लीफ़्रांसइटलीब्रिटेनजर्मनीईरानचीनऑस्ट्रेलियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल