लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Global: पाकिस्तान में कोविड केस, विवाह समारोहों में मेहमानों की संख्या सीमित, जानिए कितने लोग हो सकते हैं शामिल

By भाषा | Updated: October 10, 2020 13:57 IST

योजना, विकास एवं विशेष पहलों के मंत्री असद उमर ने सोमवार को कहा था कि विवाह स्थल एवं रेस्तरां आदि कोरोना वायरस फैलने का केंद्र बन रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देविवाह समारोहों में मेहमानों की संख्या सीमित तथा विवाह स्थल पर कार्यक्रम की समय-सीमा निश्चित कर दी है। पाकिस्तान में शादी घर पिछले महीने खुल गए थे।पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने रविवार को चेतावनी दी थी कि सर्दियों में कोविड-19 के मामले बढ़ सकते हैं।

इस्लामाबादः पाकिस्तान ने कोरोना वायरस का प्रकोप एक बार फिर बढ़ने की आशंकाओं के बीच विवाह समारोहों में मेहमानों की संख्या सीमित तथा विवाह स्थल पर कार्यक्रम की समय-सीमा निश्चित कर दी है। पाकिस्तान में शादी घर पिछले महीने खुल गए थे।

लॉकडाउन खत्म होने तथा व्यापार-व्यवसाय फिर से खुलने के बाद देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ गए हैं। इसे देखते हुए सरकार सतर्क हो गई है। योजना, विकास एवं विशेष पहलों के मंत्री असद उमर ने सोमवार को कहा था कि विवाह स्थल एवं रेस्तरां आदि कोरोना वायरस फैलने का केंद्र बन रहे हैं।

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने रविवार को चेतावनी दी थी कि सर्दियों में कोविड-19 के मामले बढ़ सकते हैं। शुक्रवार को राष्ट्रीय कमान एवं अभियान केंद्र ने अधिसूचना जारी कर विवाह स्थलों के लिए मानक संचालन प्रक्रिया में बदलाव किया था।

ए दिशा-निर्देशों के मुताबिक विवाह समारोह बंद जगह पर हो रहा है तो 300 मेहमानों को शामिल होने की इजाजत होगी, यह खुले में हो रहा है तो 500 मेहमान आ सकेंगे, कार्यक्रम दो घंटे चल सकेगा तथा रात्रि 10 बजे तक समापन करना होगा।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान में शनिवार को कोरोना वायरस के 671 नए मामले सामने आने के साथ कुल मामले बढ़कर 3,18,266 पर पहुंच गए। यहां संक्रमण के कारण मरने वालों की संख्या 6,558 है।

टॅग्स :पाकिस्तानकोरोना वायरसचीनवर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशनइमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला