लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: चीन में फ्रोजन फूड के पैकेट की बाहरी सतह पर जिंदा मिला कोरोना वायरस, पढ़ें पूरी खबर

By अनुराग आनंद | Updated: October 18, 2020 21:34 IST

जुलाई में चीन ने फ्रोजन फूड झींगे के आयात पर अस्थायी रोक लगा दी थी क्योंकि पैकेटों और कंटेनर के अंदरूनी हिस्सों में यह घातक कोरोना वायरस पाया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देछिंगदाओ में आयातित कॉड मछली के पैकेट के बाहर जीवित कोरोना वायरस मिला।शहर में हाल ही संक्रमण के मामले सामने आने के बाद उसके स्रोत की जांच के दौरान यह खुलासा हुआ।

बीजिंग: चीन के स्वास्थ्य अधिकारियों ने छिंगदाओ बंदरगाह शहर में आयातित प्रशीतित समुद्री मछली के पैकेट की बाहरी सतह पर जीवित कोरोना वायरस मिलने की पुष्टि की है। इसे दुनिया में ‘कोल्ड फूड चेन’ में वायरस मिलने की अपनी तरह की पहली घटना माना जा रहा है। शहर में हाल ही में कोविड-19 मामलों का एक ‘क्लस्टर’ सामने आया था।

प्रशासन ने अपने सभी करीब 1.1 करोड़ नागरिकों की जांच करायी, लेकिन परीक्षण के बाद कोई नया ऐसा ‘क्लस्टर’ नहीं पाया गया। जुलाई में चीन ने प्रशीतित झींगे के आयात पर अस्थायी रोक लगा दी थी क्योंकि पैकेटों और कंटेनर के अंदरूनी हिस्सों में यह घातक वायरस पाया गया था।

‘चाइनीज सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एडं प्रिवेंशन’ (सीडीसी) ने शनिवार को एक बयान में बताया कि उसे छिंगदाओ में आयातित कॉड मछली के पैकेट के बाहर जीवित वायरस मिला। सरकारी संवाद समिति शिन्हुआ ने सीडीसी के बयान के हवाले से खबर दी है कि शहर में हाल ही संक्रमण के मामले सामने आने के बाद उसके स्रोत की जांच के दौरान यह खुलासा हुआ।

उससे यह साबित हो गया कि जीवित कोरोना वायरस से संक्रमित डिब्बों के संपर्क में आने से संक्रमण फैल सकता है। हालांकि बयान में यह नहीं बताया कि ये पैकेट किस देश से आए थे। दुनिया में यह पहला मौका है, जब ‘कोल्ड-चेन फूड’ के पैकेट की बाहरी सतह पर जिंदा कोरोना वायरस मिला है।

एजेंसी ने कहा कि चीन के बाजार में पहुंचे ‘कोल्ड चेन फूड’ के कोरोना वायरस से संक्रमित होने का खतरा बहुत कम है। उसने इस संबंध में हाल के न्यूक्लिक एसिड परीक्षण का हवाला दिया।

उसके अनुसार 15 सितंबर तक देश के 24 प्रांत स्तर क्षेत्रों में 29.8 लाख नमूनों का परीक्षण किया, जिनमें से 670000 ‘कोल्ड चेन फूड’ से थे। सीडीसी ने बताया कि ‘कोल्ड फूड चेन’ या ‘फूड पैकेजिंग’ से सिर्फ 22 नमूने में वायरस मिला। 

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :कोरोना वायरसचीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा