लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस: अफ्रीका में जानलेवा वायरस का पहला मामला आया सामने, मिस्र के स्वास्थ्य अधिकारियों ने किया दावा

By ज्ञानेश चौहान | Updated: February 15, 2020 11:46 IST

घातक कोरोना वायरस की वजह से चीन में 143 और लोगों की मौत हो गई। अब तक इस वायरस से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 1,631 हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देअब तक इस वायरस से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 1,631 हो गई है।चीन में इस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 67,535 हो गई है।

चीन के वुहान शहर (China Wuhan) से फैलकर जानलेवा कोरोना वायरस (Coronavirus) ने अब अफ्रीका में भी दस्तक दे दी है। शुक्रवार को मिस्र के स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि "अफ्रीका में पहले कोरोना वायरस (Coronavirus) मामले की पुष्टि की गई।" देश के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रभावित व्यक्ति एक "विदेशी" है जो इस समय अलगाव में है।

आपको बता दें कि घातक कोरोना वायरस (Coronavirus) की वजह से चीन में 143 और लोगों की मौत हो गई। अब तक इस वायरस (Coronavirus) से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 1,631 हो गई है। चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने बताया कि इस संक्रमण से सर्वाधिक प्रभावित हुबेई प्रांत में शुक्रवार को 2,420 नए मामले सामने आए और 139 लोगों की मौत हो गई।

आयोग ने बताया कि इसके अलावा हेनान में दो और बीजिंग एवं चोंगक्विंग में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई। देश में शुक्रवार को इस विषाणु के संक्रमण के कारण 143 लोगों की मौत हुई और 31 प्रांतीय स्तर के क्षेत्रों में 2,641 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई।

चीन में इस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 67,535 हो गई है। चीन सरकार ने हुबेई प्रांत को छोड़कर देश के अन्य हिस्सों में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण के ‘‘लगातार कम होने’’ की बात शुक्रवार को रेखांकित की थी।

इस बीच, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने इस बीमारी के उपचार एवं रोकथाम के लिए कृत्रिम मेधा और क्लाउड कम्प्युटिंग जैसी डिजिटल तकनीकों की मदद लिए जाने की अपील की। वुहान के अस्पतालों में सामग्रियां पहुंचाने और अन्य कार्यों में मदद के लिए रोबोट तैनात किए गए हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसचीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला