लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: अमेरिका में नहीं थम रहा कोरोना वायरस का खौफ, दक्षिणपूर्वी एशियाई देशों के नेताओं की बैठक स्थगित की

By भाषा | Updated: February 29, 2020 12:00 IST

ट्रम्प प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अमेरिका ने लॉस वेगास की बैठक को स्थगित करने का ‘‘मुश्किल फैसला’’ करने से पहले अपने आसियान साझेदारों के साथ विचार-विमर्श किया।

Open in App

अमेरिका ने मार्च के मध्य में लॉस वेगास में होने वाली दक्षिणपूर्वी एशियाई देशों के नेताओं की बैठक कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने के मद्देनजर स्थगित कर दी है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 10 सदस्यीय आसियान के नेताओं को इस साल अमेरिका में बैठक के लिए आमंत्रित किया था। वह थाईलैंड में पिछले साल हुई आसियान की वार्षिक बैठक में शामिल नहीं हो पाए थे।

ट्रम्प प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अमेरिका ने लॉस वेगास की बैठक को स्थगित करने का ‘‘मुश्किल फैसला’’ करने से पहले अपने आसियान साझेदारों के साथ विचार-विमर्श किया। अधिकारी ने अपनी पहचान गोपनीय रखने की शर्त पर यह जानकारी दी क्योंकि व्हाइट हाउस ने बैठक स्थगित किए जाने के संबंध में अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

बीमारी नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र ने बताया कि डायमंड प्रिंसेज क्रूज जहाज के पृथक रखे गए यात्रियों के समूह के दो और अमेरिकी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए है। इस बीच ओरेगन में इसके संक्रमण का पहला और कैलिफोर्निया के सांता क्लारा काउंटी में दूसरा मामला दर्ज किया गया। इन दोनों मामलों में संक्रमित व्यक्ति देश से बाहर नहीं गए थे या किसी ज्ञात संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में नहीं आए थे।

टॅग्स :कोरोना वायरसअमेरिकाचीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल