लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: डोनाल्ड ट्रंप ने रोगाणुनाशक विवाद के बाद कहा- कोरोना पर नियमित प्रेस वार्ता ‘समय और प्रयास’ की बर्बादी

By भाषा | Updated: April 26, 2020 17:14 IST

खाद्य एवं औषधि प्रशासन के पूर्व प्रमुख स्कॉच गोटिलेब ने कहा कि किसी भी परिस्थिति में किसी भी व्यक्ति को रोगाणुनाशक का प्रवेश शरीर में नहीं कराना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्दे लाइजॉल बनाने वाली कंपनी ने भी अपने उत्पादों के सेवन के खिलाफ आगाह किया था।शीर्ष चिकित्सा विशेषज्ञों और रोगाणुनाशक उत्पादकों की ओर से तीखी प्रतिक्रिया मिलने के बाद शनिवार को ट्रंप ने सफाई दी कि उन्होंने यह ‘व्यंग्य’ में कहा था।

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि कोरोना वायरस के विषय पर हो रही उनकी नियमित प्रेस वार्ता उनके “समय और प्रयास” की बर्बादी है, क्योंकि पारंपरिक मीडिया उनसे सिर्फ “प्रतिकूल” सवाल करती है। उनका यह बयान ऐसे समय में आया है जब कुछ दिन पहले पराबैंगनी किरणों या सूई से रोगाणुनाशक देकर कोविड-19 मरीजों के इलाज की संभावना की सलाह पर उन्हें तीखी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।

ट्रंप को अपन अजीबो-गरीब सुझाव के लिए बृहस्पतिवार को कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा, जहां स्वास्थ्य विशेषज्ञों को लोगों से राष्ट्रपति की “खतरनाक” सलाह नहीं मानने की अपील करनी पड़ी। एक माह से भी ज्यादा वक्त तक कोरोना वायरस पर नियमित प्रेस वार्ता करने के बाद, ट्रंप शनिवार को सामने नहीं आए और उन्होंने यह संकेत दिया कि वह व्हाइट हाउस संवाददाता सम्मेलनों को रोकने के बारे में विचार कर रहे हैं। उन्होंने करीब 45 मिनट बाद ट्विटर पर अपनी वार्ताओं के विषय के बारे में कहा।

ट्रंप ने लिखा, “व्हाइट हाउस प्रेस वार्ता का क्या मकसद है जब पारंपरिक मीडिया केवल प्रतिकूल प्रश्न करती है और फिर सच्चाई दिखाने से या तथ्यों को सही-सही सामने रखने से इनकार कर देती है।” उन्होंने कहा, “उन्हें अच्छी रेटिंग मिल जाती है और अमेरिकी लोगों को कुछ नहीं फर्जी खबरें मिलती हैं। यह समय और प्रयास की बर्बादी है।”

ट्रंप ने बृहस्पतिवार को यह कहकर दर्शकों को चौंका दिया था कि डॉक्टर कोरोना वायरस के मरीजों का इलाज उनके शरीर में पराबैंगनी किरणों को या घर में इस्तेमाल होने वाले रोगाणुनाशकों को सूई के जरिए पहुंचाकर कर सकते हैं। शीर्ष चिकित्सा विशेषज्ञों और रोगाणुनाशक उत्पादकों की ओर से तीखी प्रतिक्रिया मिलने के बाद शनिवार को ट्रंप ने सफाई दी कि उन्होंने यह ‘व्यंग्य’ में कहा था।

खाद्य एवं औषधि प्रशासन के पूर्व प्रमुख स्कॉच गोटिलेब ने कहा कि किसी भी परिस्थिति में किसी भी व्यक्ति को रोगाणुनाशक का प्रवेश शरीर में नहीं कराना चाहिए। लाइजॉल बनाने वाली कंपनी ने भी अपने उत्पादों के सेवन के खिलाफ आगाह किया था।

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रम्पकोरोना वायरसअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल