लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस प्रकोप के बीच अगले सप्ताह से देश में अपनी विमान यात्राएं बहाल करेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

By भाषा | Updated: April 30, 2020 11:09 IST

कोरोना वायरसः डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रतिद्वंद्वी जो बाइडेन के खिलाफ कड़े मुकाबले का सामना कर रहे रिपब्लिकन ने स्पष्ट किया कि जितना जल्दी हो सके वह पहले की तरह रैलियां करना चाहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि वह अगले हफ्ते से देशभर में अपनी विमान यात्राएं शुरू करेंगे। वह जल्द ही अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए‘‘आक्रामक’’ प्रचार अभियान रैलियां आयोजित करने पर विचार कर रहे हैं।

वाशिंगटनः अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि वह अगले हफ्ते से देशभर में अपनी विमान यात्राएं शुरू करेंगे और वह जल्द ही अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए‘‘आक्रामक’’ प्रचार अभियान रैलियां आयोजित करने पर विचार कर रहे हैं। ट्रंप ने व्हाइट हाउस में पत्रकारों को बताया कि वह ‘‘अगले हफ्ते एरिजोना जा रहे हैं।’’कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के कारण अमेरिका बंद होने के बाद से यह उनका पहला दौरा है। उन्होंने कहा कि नवंबर के राष्ट्रपति चुनावों में महत्वपूर्ण राज्यों में से एक ओहायो का ‘‘जल्द ही’’ दौरा करेंगे। ट्रंप ने बताया कि एरिजोना का दौरा अर्थव्यवस्था की बहाली के प्रयास पर केंद्रित है और यह कोई प्रचार रैली नहीं है क्योंकि स्टेडियमों में भीड़भाड़ वाले कार्यक्रमों के लिए ‘‘यह बहुत जल्दबाजी’’ है।हालांकि, डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रतिद्वंद्वी जो बाइडेन के खिलाफ कड़े मुकाबले का सामना कर रहे रिपब्लिकन ने स्पष्ट किया कि जितना जल्दी हो सके वह पहले की तरह रैलियां करना चाहते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘उम्मीद है कि निकट भविष्य में हम कुछ बड़ी रैलियां करेंगे और लोग एक-दूसरे के बगल में बैठेंगे।’’उन्होंने कहा, ‘‘मैं उम्मीद करता हूं कि हम पुराने तरीके से कुछ 25,000 लोगों के साथ रैलियां कर सकें।’’ विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि कोरोना वायरस का टीका बनने तक व्यापक पैमाने पर सामाजिक दूरी बनाए रखनी होगी।इसके बावजूद ट्रंप ने अनुमान जताया कि यह खतरा अपने आप खत्म हो जाएगा और अमेरिका किसी भी खतरे से निपटने के लिए सक्षम है। यह पूछे जाने पर कि टीके के बिना विषाणु को कैसे खत्म किया जाएगा, इस पर ट्रंप ने जवाब दिया, ‘‘यह जा रहा है। यह खत्म होने जा रहा है।’’ 

टॅग्स :कोरोना वायरसअमेरिकाडोनाल्ड ट्रम्प
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल