लाइव न्यूज़ :

डोनाल्ड ट्रम्प ने पाकिस्तानी पीएम इमरान खान से कोविड-19 और क्षेत्रीय सुरक्षा पर चर्चा की, कहा- मिलकर करेंगे काम

By भाषा | Updated: April 23, 2020 05:45 IST

व्हाइट हाउस ने कहा, ‘‘दोनों नेताओं ने कोविड-19 महामारी के खिलाफ चल रही वैश्विक लड़ाई के घटनाक्रमों पर चर्चा की और वायरस को हराने और आर्थिक असर को कम करने के लिए मिलकर कार्य करने पर सहमत हुए।’’

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से बात की और इस दौरान दोनों नेताओं ने कोरोना वायरस की महामारी को हराने और आर्थिक दुष्प्रभाव को न्यूनतम करने के उपायों पर मिलकर काम करने पर सहमति जताई।दावोस में इस साल जनवरी में आयोजित दावोस आर्थिक सम्मेलन से इतर ट्रम्प और इमरान खान की द्विपक्षीय बैठक हुई थी जिसके बाद पहली बार दोनों नेताओं के बीच बातचीत हुई है।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से बात की और इस दौरान दोनों नेताओं ने कोरोना वायरस की महामारी को हराने और आर्थिक दुष्प्रभाव को न्यूनतम करने के उपायों पर मिलकर काम करने पर सहमति जताई। व्हाइट हाउस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

दावोस में इस साल जनवरी में आयोजित दावोस आर्थिक सम्मेलन से इतर ट्रम्प और इमरान खान की द्विपक्षीय बैठक हुई थी जिसके बाद पहली बार दोनों नेताओं के बीच बातचीत हुई है।

व्हाइट हाउस ने कहा, ‘‘दोनों नेताओं ने कोविड-19 महामारी के खिलाफ चल रही वैश्विक लड़ाई के घटनाक्रमों पर चर्चा की और वायरस को हराने और आर्थिक असर को कम करने के लिए मिलकर कार्य करने पर सहमत हुए।’’

व्हाइट हाउस के मुताबिक दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय सुरक्षा और अन्य द्विपक्षीय मुद्दों पर भी चर्चा की। गौरतलब है कि पाकिस्तान में कोरोना वायरस से 209 लोगों की मौत हुई है और 10,072 लोग संक्रमित हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसअमेरिकापाकिस्तानडोनाल्ड ट्रम्पइमरान खानलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल