लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Outbreak Updates: इटली के बाद स्पेन में मरने वाले की संख्या 10,000 के पार, दुनिया भर में 48,569 लोगों की मौत

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 2, 2020 18:06 IST

इटली में अभी तक 13,155 लोग मरे हैं। स्पेन (110,238) में एक लाख से अधिक लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। सरकार ने यह जानकारी दी। इटली के बाद विश्व में स्पेन में ही इस महामारी से सर्वाधिक मौतें हुई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देस्पेन में इस वायरस के संक्रमण से अब तक 10,003 मौतें हुई हैं जबकि संक्रमित लोगों की संख्या 110,238 पहुंच गई है। कोरोना पीड़ितों की मृत्यु दर में भी कमी आई है। एक हफ्ते पहले के 27 प्रतिशत से घट कर यह बुधवार को 10.5 प्रतिशत हो गई।

मैड्रिड/रोमः स्पेन में कोरोना वायरस के संक्रमण से मरने वालों की संख्या 10 हजार से अधिक हो गई है। यहां पर अभी तक 10,003 लोगों की मौत हो गई है। इटली के बाद स्पेन में मरने वाले की संख्या 10 हजार के पार हुई है।

स्पेन में कोरोना वायरस के संक्रमण से मरने वालों की संख्या बृहस्पतिवार को 10,000 के पार पहुंच गई। सरकार ने बताया कि पिछले 24 घंटे में देश में 950 और लोगों की मौत हो गई जिसके बाद मृतकों की संख्या 10,003 पहुंच गई है। इटली के बाद स्पेन में इस वायरस से सबसे अधिक लोगों की मौत हुई है।

इटली में अभी तक 13,155 लोग मरे हैं। स्पेन (110,238) में एक लाख से अधिक लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। सरकार ने यह जानकारी दी। इटली के बाद विश्व में स्पेन में ही इस महामारी से सर्वाधिक मौतें हुई हैं।

स्पेन में इस वायरस के संक्रमण से अब तक 10,003 मौतें हुई हैं जबकि संक्रमित लोगों की संख्या 110,238 पहुंच गई है। हालांकि, रोजाना आधार पर नये संक्रमण के घटने की प्रवृत्ति जारी है। इसमें महज 8.0 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, जबकि मंगलवार को यह करीब 11 प्रतिशत था।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों से यह प्रदर्शित होता है। कोरोना पीड़ितों की मृत्यु दर में भी कमी आई है। एक हफ्ते पहले के 27 प्रतिशत से घट कर यह बुधवार को 10.5 प्रतिशत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि इस आंकड़े से यह प्रदर्शित होता है कि महामारी अपने चरम पर पहुंच रहा है। देश में मैड्रिड सर्वाधिक प्रभावित क्षेत्र है जहां 3,865 मौतें हुई हैं। 

यूरोप में कोरोना वायरस के पांच लाख से अधिक मामलों की पुष्टि: एएफपी आंकड़े

यूरोप में कोरोना वायरस संक्रमण के पांच लाख से अधिक मामलों की पुष्टि हुई है। आधिकारिक सूत्रों के आधार पर समाचार एजेंसी एएफपी की गणना के मुताबिक इस महाद्वीप में कोरोना वायरस के 508,271 मामले दर्ज किये गये हैं और 34,571 लोगों की मौत हुई है। दुनियाभर में वायरस के 9,40,815 मामले सामने आये हैं और 47,836 लोगों की मौत हुई है। इटली सबसे प्रभावित देशों में है जहां 13,155 लोगों की मौत हुई है जबकि स्पेन में 10,003 लोगों की इस महामारी से जान गई है।

इटली में कोरोना वायरस से जान गंवाने वाले 13,155 लोगों की याद में एक मिनट का शोक रखा गया और झंडों को आधा झुका दिया गया। यूरोप का यह देश कोविड-19 से बुरी तरह से प्रभावित है। इटली की आबादी छह करोड़ है और दुनिया में इस बीमारी से मरने वाला हर तीसरा शख्स इटली का है। इस महीने के आखिरी दिन शोक रखा गया।

द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से किसी भी आपदा में इटली में इतनी मौतें नहीं हुई, जितनी इस महीने में हुई हैं। रोम की मेयर वर्जीनिया रैग्गी ने दोपहर में एक मिनट के मौन के बाद कहा कि यह वायरस एक ऐसा जख्म है, जिसकी तकलीफ पूरा देश महसूस कर रहा है।

उन्होंने कहा कि हम साथ मिलकर इससे निपटेंगे। देश में संक्रमण से जान गंवाने वालों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए वेटिकन सिटी ने भी अपना पीला और सफेद रंग का झंडा आधा झुका लिया। कोरोना वायरस देशभर में एक लाख से ज्यादा लोगों को अपनी चपेट में ले चुका है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसइटलीचीनअमेरिकाजर्मनीईरानडोनाल्ड ट्रम्प
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPutin India Visit: पुतिन ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी, देखें वीडियो

विश्वTrump Health Report: व्हाइट हाइस ने जारी किया राष्ट्रपति ट्रंप का एमआरआई स्कैन, जानें हेल्थ रिपोर्ट में क्या आया सामने

विश्वअमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के लिए दो तीखे लाल मिर्च..!

कारोबार‘आधी भारतीय’ मेरी ‘पार्टनर’ शिवोन जिलिस?, एलन मस्क ने कहा-बच्चे का नाम नोबेल पुरस्कार विजेता सुब्रमण्यन चंद्रशेखर के नाम पर शेखर रखा

विश्व1 December, 2025: नगालैंड भारत का 16वां राज्य बना, मार्टिन लूथर किंग जूनियर के नेतृत्व में अश्वेत आंदोलन?, एक दिसंबर की तारीख पर दर्ज महत्वपूर्ण घटनाएं

विश्व अधिक खबरें

विश्व‘बार’ में गोलीबारी और तीन बच्चों समेत 11 की मौत, 14 घायल

विश्वड्रोन हमले में 33 बच्चों सहित 50 लोगों की मौत, आरएसएफ और सूडानी सेना के बीच जारी जंग

विश्वFrance: क्रिसमस इवेंट के दौरान ग्वाडेलोप में हादसा, भीड़ पर चढ़ी कार; 10 की मौत

विश्वपाकिस्तान: सिंध प्रांत में स्कूली छात्राओं पर धर्मांतरण का दबाव बनाने का आरोप, जांच शुरू

विश्वअड़चनों के बीच रूस के साथ संतुलन साधने की कवायद