लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: चीन में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 813, नए मामलों में कमी

By भाषा | Updated: February 10, 2020 07:41 IST

चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने बताया कि हुबेई प्रांत में 91 और लोगों की मौत से मृतकों की संख्या 813 हो गई है। उन्होंने रविवार को बताया कि 2,656 नए मामले सामने आए।

Open in App
ठळक मुद्देचीन में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या रविवार को बढ़कर 813 हो गई। इस बीच, चीन के अधिकारियां ने कहा है कि कई हफ्तों तक संक्रमण के मामलों में वृद्धि के बाद पहली बार संक्रमण के नए मामलों में कमी आई है।

चीन में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या रविवार को बढ़कर 813 हो गई। इस बीच, चीन के अधिकारियां ने कहा है कि कई हफ्तों तक संक्रमण के मामलों में वृद्धि के बाद पहली बार संक्रमण के नए मामलों में कमी आई है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2002-2003 में दुनियाभर में ‘‘सिवियर एक्यूट रेस्पिरेटरी सिंड्रोम’’ (सार्स) से फैली महामारी में 774 लोगों की मौत हुई थी। इस प्रकार कोरोना वायरस ने मृतकों के संख्या के लिहाज से सार्स को भी पीछे छोड़ दिया है।

चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने बताया कि हुबेई प्रांत में 91 और लोगों की मौत से मृतकों की संख्या 813 हो गई है। उन्होंने रविवार को बताया कि 2,656 नए मामले सामने आए।

आयोग के अनुसार 31 प्रांतीय स्तर के क्षेत्रों में इससे अब तक कुल 813 लोगों की जान जा चुकी है और 37,287 मामलों की पुष्टि हुई है। आयोग ने कहा कि हुबेई प्रांत जहां से संक्रमण की शुरुआत हुई उसे छोड़कर अन्य इलाकों में लगातार पांचवे दिन नए मामलों में कमी आई है।

शिन्हुआ ने आयोग के प्रवक्ता मी फेंग के हवाले से बताया कि हुबेई के बाहर शनिवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के कुल 509 नए मामले सामने आए जो गत सोमवार को आए मामलों के मुकाबले 42.8 प्रतिशत कम हैं। मी ने कहा, ‘‘यह दिखाता हैं कि विभिन्न क्षेत्रों में बचाव एवं नियंत्रण की संयुक्त कार्रवाई और संख्त प्रबंधन का असर दिख रहा है।’’ 

टॅग्स :कोरोना वायरसचीनलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला