लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: चीन में इस घातक वायरस से मरने वालों की संख्या 2000 के हुई पार

By भाषा | Updated: February 19, 2020 10:10 IST

चीन में कोरोना वायरस के 1,185 नए संदिग्ध मामले सामने आए हैं। मंगलवार को 236 मरीजों की हालत काफी गंभीर थी जबकि 1,824 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

Open in App
ठळक मुद्देचीन में घातक कोरोना वायरस से 136 और लोगों की मौत हो जाने से संक्रमण से मरने वालों की संख्या बुधवार को 2,000 के पार हो गई। 136 लोगों की जान गई उनमें से 132 हुबेई में जबकि हेइलोंगजियांग, शानदोंग, गुआंगदोंग और गुइझोऊ में एक-एक व्यक्ति मारे गए।

चीन में घातक कोरोना वायरस से 136 और लोगों की मौत हो जाने से संक्रमण से मरने वालों की संख्या बुधवार को 2,000 के पार हो गई और इसके कुल 74,185 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) ने बताया कि इससे मरने वालों की संख्या 2,004 हो गई है। वहीं इसके 1,749 नए मामले सामने आए हैं। आयोग ने कहा कि जिन 136 लोगों की जान गई उनमें से 132 हुबेई में जबकि हेइलोंगजियांग, शानदोंग, गुआंगदोंग और गुइझोऊ में एक-एक व्यक्ति मारे गए।

आयोग ने बताया कि इसके 1,185 नए संदिग्ध मामले सामने आए हैं। मंगलवार को 236 मरीजों की हालत काफी गंभीर थी जबकि 1,824 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ की खबर के अनुसार आयोग ने बताया कि 11,977 मरीजों की हालत गंभीर बनी है और 5,248 लोगों के इससे पीड़ित होने की आशंका है।

एनएचसी ने कहा कि अभी तक कुल 14,376 संक्रमित लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। वहीं चीन में वुहान स्थित वुचांग अस्पताल के निदेशक डॉक्टर लिउ झिमिंग की कोरोना वायरस से मंगलवार को मौत हो गई थी।

एनएचसी ने गत शुक्रवार को कहा था कि कुल 1,716 चिकित्सा कर्मियों को कोरोना वायरस होने की पुष्टि हुई है। 11 फरवरी तक मरीजों के इलाज में लगे छह चिकित्सा कर्मियों की जान जा चुकी थी। इस बीच, हांगकांग में सोमवार तक इसके 62 मामलों की पुष्टि हो गई थी, जहां इससे एक व्यक्ति की जान जा चुकी है।

वहीं मकाउ में 10 और ताइवान में इससे एक व्यक्ति की मौत हो गई। ताइवान में इसके 22 मामले अभी तक सामने आए हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसचीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला