लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 563 हुई, 28 हजार से अधिक मामले आए सामने

By भाषा | Updated: February 6, 2020 09:34 IST

कोरोना वायरस विषाणुओं का एक बड़ा समूह है लेकिन इनमें से केवल छह विषाणु ही लोगों को संक्रमित करते हैं। इसके सामान्य प्रभावों के चलते सर्दी-जुकाम होता है।

Open in App
ठळक मुद्देचीन में बुधवार को 640 मरीज गंभीर रूप से बीमार हो गए और कुल 3,859 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। देश में अभी तक इस वायरस की चपेट में आने से कुल 563 लोगों की जान जा चुकी है और 28,018 मामलों की पुष्टि हुई है।

चीन में घातक कोरोना वायरस से बुधवार को 73 और लोगों की जान जाने से इससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 563 हो गई और इस विषाणु से संक्रमित होने के 28,018 मामलों की पुष्टि हुई है। चीन राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने बताया कि बुधवार को इससे 73 और लोगों की जान चली गई और इनमें से 70 हुबेई प्रांत की राजधानी वुहान से थे, जहां इससे सबसे अधिक लोग मारे गए हैं।

आयोग ने बताया कि देश में अभी तक इस वायरस की चपेट में आने से कुल 563 लोगों की जान जा चुकी है और 28,018 मामलों की पुष्टि हुई है। उसने ने बताया कि बुधवार को 5,328 नए मामलों की पुष्टि हुई, जिनमें से 2,987 हुबई प्रांत में सामने आए।

चीन में बुधवार को 640 मरीज गंभीर रूप से बीमार हो गए और कुल 3,859 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। आयोग ने बताया कि बुधवार तक हांगकांग में इसके संक्रमण 21, मकाउ में 10 और ताइवान में 11 मामले सामने आए गए थे। चीन के बाहर इस वायरस के कुल 182 मामले सामने आ चुके हैं। हांगकांग और फिलिपीन में इससे एक-एक व्यक्ति की जान भी जा चुकी है।

जानें कोरोना वायरस के लक्षण

कोरोना वायरस विषाणुओं का एक बड़ा समूह है लेकिन इनमें से केवल छह विषाणु ही लोगों को संक्रमित करते हैं। इसके सामान्य प्रभावों के चलते सर्दी-जुकाम होता है लेकिन ‘सिवीयर एक्यूट रेस्पिरेटरी सिंड्रोम’ (सार्स) ऐसा कोरोनावायरस है जिसके प्रकोप से 2002-03 में चीन और हांगकांग में करीब 650 लोगों की मौत हो गई थी।

टॅग्स :कोरोना वायरसचीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा