लाइव न्यूज़ :

चीन में Coronavirus से तबाही, अब तक 106 लोगों की मौत, 1300 नए मामले सामने आए

By भाषा | Updated: January 28, 2020 10:07 IST

वहीं, दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में कोरोना वायरस के तीन संदिग्ध केस मिले हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे इस मामले में अस्पताल के मेडिकल प्रभारी डॉक्टर मिनाक्षी भारद्वाज ने कहा कि तीन लोगों में इस तरह मामले देखे गए जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। इसके अलावा, चीन के तेनजिंग से बिहार के छपरा अपने घर वापस लौटी एक छात्रा में कोरोना वायरस के लक्षण मिलने से सनसनी फैल गई है। 

चीन में कोरोना वायरस के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 106 हो गई है। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि विषाणु संक्रमण के 1,300 नए मामले सामने आए हैं। इस संक्रमण का केंद्र मध्य हुबेई प्रांत में स्वास्थ्य आयोग ने कहा कि विषाणु संक्रमण के कारण और 24 लोगों की मौत हो गई है।

उन्होंने बताया कि 1,291 और लोग इस संक्रमण से ग्रसित पाए गए हैं जिसके साथ ही देश भर में कोरोना वायरस संक्रमण के पुष्ट मामलों की संख्या 4,000 से अधिक हो गई है। वहीं, दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में कोरोना वायरस के तीन संदिग्ध केस मिले हैं। इस मामले में अस्पताल के मेडिकल प्रभारी डॉक्टर मिनाक्षी भारद्वाज ने कहा कि तीन लोगों में इस तरह मामले देखे गए जिसके बाद उन्हें ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। 

इसके अलावा, चीन के तेनजिंग से बिहार के छपरा अपने घर वापस लौटी एक छात्रा में कोरोना वायरस के लक्षण मिलने से सनसनी फैल गई है। उसे पहले छपरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद उसकी बीमारी का लक्षण देखते हुए उसे पटना के पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है, जहां उसे भर्ती कर उसके खून का सैंपल जांच के लिए पुणे भेजा गया है। बताया जाता है कि छात्रा चीन में पढ़ाई कर रही थी। वह हाल ही में चीन से बिहार अपने घर लौटी है। 

वहीं, पीएमसीएच पहुंचने पर छात्रा ने सवाल उठाते हुए कहा है, 'मुझे कुछ नहीं हुआ है, मुझे हवाई अड्डा के अधिकारियों ने रिहा कर दिया है। मेरे शरीर का तापमान लगभग 98 फॉरेनहाइट है. मुझे खांसी नहीं है. क्या बिहार में यह व्यवस्था है?' हालांकि, स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि छपरा से आई बीमार छात्रा एकता कुमारी को एहतियातन अईसीयू में ऑब्जर्वेशन में रखा गया है और उसमें किसी तरह की किसी दिक्कत वाली बात नहीं दिखायी दे रही है।

टॅग्स :कोरोना वायरसचीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला