Coronavirus: यूरोप में कोरोना वायरस के कारण मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 60,000

By भाषा | Updated: April 8, 2020 23:37 IST2020-04-08T23:37:52+5:302020-04-08T23:37:52+5:30

कोरोना वायरस के कारण यूरोप में मृतकों की संख्या बुधवार को बढ़कर 60,000 हो गयी। एएफपी द्वारा संकलित आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। यह संख्या पूरी दुनिया में कोरोना वायरस के कारण हुयी मौतों की करीब 70 फीसदी है। 

Coronavirus: Death toll in Europe increased to 60000 due to COVID 19 | Coronavirus: यूरोप में कोरोना वायरस के कारण मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 60,000

तस्वीर का इस्तेमाल केवल प्रतीकात्मक तौर पर किया गया है। (फाइल फोटो)

Highlightsकोरोना वायरस के कारण यूरोप में मृतकों की संख्या बुधवार को बढ़कर 60,000 हो गयी। एएफपी द्वारा संकलित आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।यह संख्या पूरी दुनिया में कोरोना वायरस के कारण हुयी मौतों की करीब 70 फीसदी है। 

कोरोना वायरस के कारण यूरोप में मृतकों की संख्या बुधवार को बढ़कर 60,000 हो गयी। एएफपी द्वारा संकलित आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। यह संख्या पूरी दुनिया में कोरोना वायरस के कारण हुयी मौतों की करीब 70 फीसदी है। 

इससे पहले खबर आई थी कि यूरोप में कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले 7,50,000 के पार चले गये हैं। एएफपी ने अंतरराष्ट्रीय समयानुसार सुबह 11 बजे आधिकारिक सूत्रों से एकत्रित आंकड़ों के अनुसार यह संख्या बताई थी।

यह संख्या दुनियाभर में अब तक पता चले मामलों की संख्या के आधे से ज्यादा है। हालांकि, आधिकारिक आंकड़े वास्तविक संख्या के एक हिस्से भर को ही दर्शाते हैं। दुनियाभर में अब तक नोवेल कोरोना वायरस के 14,38,291 मामले दर्ज किये गये हैं और 82,726 लोगों की मौत हो चुकी है।

सबसे बुरी तरह इटली प्रभावित हुआ है जहां अब तक कुल 1,35,586 लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 17,127 लोगों की मौत हुई है। वहीं, स्पेन में 1,46,690 मामले दर्ज किये गये हैं और 14,555 लोगों की मौत हो चुकी है।

 

Web Title: Coronavirus: Death toll in Europe increased to 60000 due to COVID 19

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे