लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: चीन में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 2,300 के पार, WHO की टीम पहुंची वुहान

By भाषा | Updated: February 23, 2020 00:18 IST

Coronavirus: चीन के स्वास्थ्य प्राधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को कुल 397 लोगों में कोविड-19 की पुष्टि हुई है जबकि 31 प्रांतीय स्तर के क्षेत्रों से 109 लोगों की मौत होने की खबर मिली है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) की नियमित रिपोर्ट में शनिवार को कहा गया है कि शुक्रवार तक बीमारी से कुल 2,345 लोगों की मौत हो गई और देश भर के 76,288 लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देचीन में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,345 हो गई है। कोरोना वायरस से संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 76,288 हो गई है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के विशेषज्ञों ने शनिवार को चीन के वुहान शहर का दौरा किया जो कि कोरोना वायरस के प्रकोप का मुख्य केंद्र है। वहीं चीन में कोरोना वायरस के कारण 109 और लोगों की मौत के साथ ही इस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,345 हो गई है। वहीं कोरोना वायरस से संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 76,288 हो गई है।

यह जानकारी चीन के स्वास्थ्य अधिकारियों ने दी। चीन के स्वास्थ्य प्राधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को कुल 397 लोगों में कोविड-19 की पुष्टि हुई है जबकि 31 प्रांतीय स्तर के क्षेत्रों से 109 लोगों की मौत होने की खबर मिली है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) की नियमित रिपोर्ट में शनिवार को कहा गया है कि शुक्रवार तक बीमारी से कुल 2,345 लोगों की मौत हो गई और देश भर के 76,288 लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट के अनुसार इनमें से 106 मौत वायरस के केंद्र हुबेई प्रांत में, वहीं एक-एक मौत हेबई, शंघाई और शिनजियांग प्रांत में हुई है।

प्रांतीय स्वास्थ्य आयोग ने बताया कि हुबेई प्रांत में शुक्रवार को 106 मौतों के साथ ही 366 और लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसमें बताया गया कि नयी रिपोर्ट के मुताबिक सर्वाधिक प्रभावित प्रांत में 63,454 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। डब्ल्यूएचओ से जनस्वास्थ्य विशेषज्ञों की एक टीम ने इस वायरस के बारे में विस्तृत जांच के लिए हुबेई प्रांत की राजधानी वुहान का दौरा किया।

यह वायरस गत वर्ष दिसम्बर में कथित तौर पर एक ‘सीफूड’ बाजार से उभरा था। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने कहा कि डब्ल्यूएचओ विशेषज्ञों ने अपने चीनी समकक्षों के साथ एक संयुक्त जांच दल बनाया है और वुहान में स्थानीय स्वास्थ्य प्राधिकारियों के साथ बातचीत की है। इस दल ने स्वास्थ्य देखभाल संस्थानों का दौरा किया। हांगकांग स्थित ‘साउथ चाइना मार्निंग पोस्ट’ ने बताया कि दल में अमेरिका, जर्मनी, जापान, नाइजीरिया, रूस, सिंगापुर और दक्षिण कोरिया के विशेषज्ञ शामिल हैं। सोमवार को चीन पहुंचे 12 सदस्यीय दल का शुरुआत में बस बीजिंग, गुआंगदोंग और शिचुआन प्रांत जाना तय था जबकि बुरी तरह प्रभावित हुबेई प्रांत और उसकी राजधानी वुहान सूची में से गायब थे।

हालांकि चीनी सरकार ने अंतत: टीम को वुहान जाने की इजाजत दे दी। वायरस के प्रसार को नियंत्रित करने के अलावा डब्ल्यूएचओ टीम और उनके चीनी समकक्षों के पास सबसे बड़ा काम बीमारी के इलाज के लिए मानक दवा तैयार करने का है। एनएचसी ने कहा पूरे चीन में वायरस से संक्रमित 20,659 मरीजों की हालत में सुधार आने के बाद शुक्रवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

एनएचसी ने शनिवार को कहा कि दल ने चीन के श्वसन रोग विशेषज्ञ जोंग नानशान से गुआंगडोंग में मुलाकात की तथा गुआंगडोंग में रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र एवं शेनझेन और सिचुआन का भी दौरा किया। 

टॅग्स :कोरोना वायरसचीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा