लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: यूरोप में मरने वालों की संख्या एक लाख के पार, ब्रिटेन में 15,464 और फ्रांस में 19,323 लोग गंवा चुके हैं जान

By भाषा | Updated: April 19, 2020 05:39 IST

दुनिया भर में अब तक कोविड-19 से 1,57,163 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि इस वायरस से बुरी तरह से प्रभावित यूरोप में संक्रमण के कुल 1,136,672 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, 1,00,501 लोगों की मौत हो चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस संक्रमण से यूरोप में मरने वाले लोगों की संख्या एक लाख के आंकड़े को शनिवार को पार कर गई। यह पूरे विश्व की कुल मृतक संख्या का करीब दो तिहाई हिस्सा है।कोविड-19 से मरने वाले लोगों से जुड़ी समाचार एजेंसी एएफपी की तालिका में यह दावा किया गया है। दुनिया भर में अब तक कोविड-19 से 1,57,163 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि इस वायरस से बुरी तरह से प्रभावित यूरोप में संक्रमण के कुल 1,136,672 मामले सामने आ चुके हैं।

कोरोना वायरस संक्रमण से यूरोप में मरने वाले लोगों की संख्या एक लाख के आंकड़े को शनिवार को पार कर गई। यह पूरे विश्व की कुल मृतक संख्या का करीब दो तिहाई हिस्सा है। कोविड-19 से मरने वाले लोगों से जुड़ी समाचार एजेंसी एएफपी की तालिका में यह दावा किया गया है।

दुनिया भर में अब तक कोविड-19 से 1,57,163 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि इस वायरस से बुरी तरह से प्रभावित यूरोप में संक्रमण के कुल 1,136,672 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, 1,00,501 लोगों की मौत हो चुकी है।

फ्रांस में 642 मौत के साथ संख्या 19,323 तक पहुंची

फ्रांस में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण से 642 और मरीजों की मौत हो गई। पिछले 24 घंटे में विभिन्न अस्पतालों और नर्सिंग होम में यह मौतें हुईं। हालांकि, अस्पतालों में कोरोना वायरस मरीजों की कुल संख्या में गिरावट देखी गई। फ्रांस के स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि कोरोना वायरस से अस्पतालों में 364 मरीजों की जबकि नर्सिंग होम में 278 लोगों की मौत के साथ ही देश में मृतकों की संख्या 19,323 तक जा पहुंची।

ब्रिटेन में कोरोना वायरस से 888 लोगों की मौत, संख्या 15,464 पहुंची

ब्रिटेन में कोरोना वायरस संक्रमण से और 888 लोगों की मौत होने के साथ ही शनिवार को देश में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या बढ़कर 15,464 हो गयी है।

अपनी दैनिक प्रेसवार्ता में ब्रिटेन के सामुदायिक सचिव रॉबर्ट जेनरिक ने कहा कि देश भर में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि के लिए 460,437 नमूने की जांच की जा चुकी है। इनमें 114,217 लोग संक्रमित पाए गए जबकि 17,759 मरीज अस्पताल में हैं।

जेनरिक ने कहा, '' यह सही है कि ब्रिटिश जनता को अपनी कड़ी मेहनत और धैर्य का फल मिल रहा है और संक्रमण की दर में गिरावट आ रही है लेकिन मृतकों की संख्या को लेकर गंभीर होने की जरूरत है। यह इस समय उपायों को जारी रखने और इनका अनुसरण करने की जरूरत पर गौर करने की पुष्टि करता है।''

वहीं, कोविड-19 के संकट से निपटने के लिए मंत्री ने पूरे देश के स्थानीय परिषदों को 1.6 अरब पौंड नकद की मदद मुहैया कराने की घोषणा की। जेनरिक ने कहा, '' आज हम संकट के समय में दबाव का सामना कर रहे परिषदों की मदद के लिए 1.6 अरब पौंड का नया वित्तपोषण मुहैया करवा रहे हैं।''

 

टॅग्स :कोरोना वायरसब्रिटेनफ़्रांसलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

भारतIran-Israel/US War: मिडिल ईस्ट में तनाव, पीएम मोदी ने ओमान से फ्रांस तक मिलाया फोन; ऊर्जा स्रोतों पर हमले को बताया निंदनीय

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं