लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Live Updates: दुनिया भर में मरने वाले की संख्या 1.71 लाख के पार, कुल पॉजिटिव केस 25 लाख

By भाषा | Updated: April 21, 2020 16:45 IST

कोरोना वायरस से दुनिया भर में हलचल है। मरने वाले की संख्या लगातार बढ़ रहा है। विश्व भर में मरने वाले की संख्या 171,334 है। कुल पॉजिटिव केस बढ़कर 2,498,999 हो गया है। 657,895 मरीज ठीक हो गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देयह आंकड़ा एएफपी ने भारतीय समयानुसार मंगलवार दोपहर बाद करीब तीन बजे तक का दिया है। अमेरिका में 42,364 लोगों की जान जाने के साथ ही सबसे ज्यादा मृत्यु-दर दर्ज की गई।

पेरिसः कोरोना वायरस महामारी के कारण दुनिया भर में मरने वालों की संख्या एक लाख 71 हजार से ज्यादा हो गई है जिनमें से दो तिहाई सबसे बुरी तरह प्रभावित यूरोप से हैं।

यह आंकड़ा एएफपी ने भारतीय समयानुसार मंगलवार दोपहर बाद करीब तीन बजे तक का दिया है। दुनिया भर में वायरस के कारण कुल मिलाकर 171,334 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है जिनमें से 1,06,737 यूरोप से हैं। अमेरिका में 42,364 लोगों की जान जाने के साथ ही सबसे ज्यादा मृत्यु-दर दर्ज की गई जिसके बाद 24,114 लोगों की जान इटली में और 21,282 लोगों की जान स्पेन में गई।

फ्रांस में 20,265 लोगों ने तो ब्रिटेन में 16,509 लोगों ने इस बीमारी से प्राण गंवाए हैं। दुनिया भर में कोरोना वायरस संक्रमण के अब तक 24,83,086 मामले दर्ज किये गए हैं, यद्यपि इस संख्या के और ज्यादा होने की आशंका है क्योंकि बहुत से देश सिर्फ बेहद गंभीर मामलों की ही जांच कर रहे हैं। एएफपी ने यह आंकड़े राष्ट्रीय अधिकारियों और विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) से मिली जानकारी के आधार पर जुटाए हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसअमेरिकाइटलीईरानचीनफ़्रांसजर्मनी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?