Coronavirus Live Updates: दुनिया भर में मरने वाले की संख्या 1.71 लाख के पार, कुल पॉजिटिव केस 25 लाख
By भाषा | Updated: April 21, 2020 16:45 IST2020-04-21T16:45:50+5:302020-04-21T16:45:50+5:30
कोरोना वायरस से दुनिया भर में हलचल है। मरने वाले की संख्या लगातार बढ़ रहा है। विश्व भर में मरने वाले की संख्या 171,334 है। कुल पॉजिटिव केस बढ़कर 2,498,999 हो गया है। 657,895 मरीज ठीक हो गए हैं।

24,114 लोगों की जान इटली में और 21,282 लोगों की जान स्पेन में गई। (file photo)
पेरिसः कोरोना वायरस महामारी के कारण दुनिया भर में मरने वालों की संख्या एक लाख 71 हजार से ज्यादा हो गई है जिनमें से दो तिहाई सबसे बुरी तरह प्रभावित यूरोप से हैं।
यह आंकड़ा एएफपी ने भारतीय समयानुसार मंगलवार दोपहर बाद करीब तीन बजे तक का दिया है। दुनिया भर में वायरस के कारण कुल मिलाकर 171,334 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है जिनमें से 1,06,737 यूरोप से हैं। अमेरिका में 42,364 लोगों की जान जाने के साथ ही सबसे ज्यादा मृत्यु-दर दर्ज की गई जिसके बाद 24,114 लोगों की जान इटली में और 21,282 लोगों की जान स्पेन में गई।
फ्रांस में 20,265 लोगों ने तो ब्रिटेन में 16,509 लोगों ने इस बीमारी से प्राण गंवाए हैं। दुनिया भर में कोरोना वायरस संक्रमण के अब तक 24,83,086 मामले दर्ज किये गए हैं, यद्यपि इस संख्या के और ज्यादा होने की आशंका है क्योंकि बहुत से देश सिर्फ बेहद गंभीर मामलों की ही जांच कर रहे हैं। एएफपी ने यह आंकड़े राष्ट्रीय अधिकारियों और विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) से मिली जानकारी के आधार पर जुटाए हैं।