लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: फ्रांस में मौत के दैनिक आंकड़े में गिरावट, मृतकों की संख्या 13,800 के पार, ब्रिटेन में कोरोना से 917 और की मौत

By भाषा | Updated: April 12, 2020 04:55 IST

ब्रिटेन में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण 917 और लोगों की मौत के साथ ही देश में इस बीमारी से मरने वालों की कुल संख्या 9875 हो गयी है। इसके साथ ही ब्रिटेन की गृह मंत्री प्रीति पटेल ने शनिवार को लोगों को सामाजिक मेलजोल से दूरी रखने के नियम का कड़ाई से पालन करने के प्रति चेताया ।

Open in App
ठळक मुद्देफ्रांस में रोजाना जारी होने वाली मृतकों की संख्या में शनिवार को कमी आई। फ्रांस के शीर्ष स्वास्थ्य अधिकारी जेरोम सेलोमोन ने कहा कि 643 लोगों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 13, 832 हो गई है।ब्रिटेन में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण 917 और लोगों की मौत के साथ ही देश में इस बीमारी से मरने वालों की कुल संख्या 9875 हो गयी है।

फ्रांस में रोजाना जारी होने वाली मृतकों की संख्या में शनिवार को कमी आई। फ्रांस के शीर्ष स्वास्थ्य अधिकारी जेरोम सेलोमोन ने कहा कि 643 लोगों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 13, 832 हो गई है। इससे एक दिन पहले 987 लोगों की मौत हुई थी। उन्होंने पत्रकारों से कहा, ''बहुत बड़ी कामयाबी मिलती दिख रही है, लेकिन महामारी ने अब भी जोर पकड़ रखा है।'' 

ब्रिटेन में कोरोना से 917 और की मौत, गृह मंत्री ने लोगों से नियमों का पालन करने को कहा

ब्रिटेन में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण 917 और लोगों की मौत के साथ ही देश में इस बीमारी से मरने वालों की कुल संख्या 9875 हो गयी है। इसके साथ ही ब्रिटेन की गृह मंत्री प्रीति पटेल ने शनिवार को लोगों को सामाजिक मेलजोल से दूरी रखने के नियम का कड़ाई से पालन करने के प्रति चेताया ।

भारतीय मूल की वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री ने दैनिक ब्रीफिंग में कहा कि जनसंख्या का बड़ा हिस्सा सरकार के घर में रहने के दिशा निर्देशों का पालन कर रहा है। किंतु थोड़ी संख्या में ऐसी भी आबादी है जिसे यह बात पता होनी चाहिए कि पुलिस बल को लॉकडाउन के उपायों को लागू करने की शक्ति है।

पटेल ने कहा, ‘‘कोरोना के मद्देनजर हमने जो भी कदम उठाये हैं उन्हें सख्ती से लागू करने की शक्ति हमने पुलिस को दी है जिसमें जुर्माना लगाना भी शामिल है।’’

उन्होंने कहा, ''यदि आप अपनी भूमिका नहीं निभाते हैं... हमारी निस्वार्थ पुलिस निडर होकर कार्रवाई करेगी। आप अपने ही परिवार, दोस्तों और प्रियजनों के जीवन को खतरे में डालेंगे।''

इससे पहले स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को ताजा जानकारी में बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण से 917 अन्य लोगों की मौत हो गयी जिसके साथ ही मरने वालों की संख्या बढकर दस हजार के करीब पहुंच गयी है।

मंत्रालय ने कहा कि कोविड—19 के मरीजों की संख्या में 5234 की बढोत्तरी के साथ ही वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ कर 78991 हो गयी है।

टॅग्स :कोरोना वायरसफ़्रांसब्रिटेनलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

भारतIran-Israel/US War: मिडिल ईस्ट में तनाव, पीएम मोदी ने ओमान से फ्रांस तक मिलाया फोन; ऊर्जा स्रोतों पर हमले को बताया निंदनीय

विश्व अधिक खबरें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक