लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Outbreak Updates: दुनिया में कोरोना कहर, मरने वाले की संख्या 35,000 के पार, 183 देशों में पॉजिटिव केस 738,389

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 30, 2020 20:07 IST

सोमवार को आधिकारिक सूत्रों के आधार पर यह आंकड़ा तैयार किया गया। इस आंकड़े के अनुसार 183 देशों और क्षेत्रों में कोरोना वायरस संक्रमण के कम से कम 738,389 मामले सामने आए जिनमें से 35,004 मरीजों की मौत हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देएएफपी द्वारा तैयार किए गए आंकड़े के मुताबिक अमेरिका में इस बीमारी के 1,43,025 मामले सामने आए हैं और 2,514 मरीजों की जान चली गई है। इटली में इस रोग के 97,689 मामले दर्ज किए गए हैं और 10,779 मरीजों की मौत हुई है।

पेरिसः  कोरोना वायरस महामारी फैलने के बाद से दुनिया में इस बीमारी के अबतक आधिकारिक रूप से सात लाख से अधिक मामले सामने आए हैं और मृतकों की संख्या 35 हजार से अधिक है।

सोमवार को आधिकारिक सूत्रों के आधार पर यह आंकड़ा तैयार किया गया। इस आंकड़े के अनुसार 183 देशों और क्षेत्रों में कोरोना वायरस संक्रमण के कम से कम 738,389 मामले सामने आए जिनमें से 35,004 मरीजों की मौत हो गई है।

इस बीमारी से जितने लोगों की मौत हुई है उनमें से दो तिहाई यूरोप के हैं। चीन में दिसंबर में कोरोना वायरस महामारी के सामने आने के बाद 183 देशों और क्षेत्रों में इस वायरस से संक्रमण के कुल 727,080 मामले सामने आए हैं जिनमें से 142,300 स्वस्थ हो गये।

 इटली में इस वायरस से 10,779 मरीजों की मौत हुई है और 97,689 लोग संक्रमित हैं । वहां कोरोना वायरस के पहले मरीज की मौत फरवरी के आखिर में हुई थी। वहां अबतक 13,030 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। स्पेन में पिछले चौबीस घंटे में 812 लोगों की मौत होने के साथ ही इस रोग के चलते अबतक 7,340 मरीजों की जान जा चुकी है। देश में इस बीमारी के 85,195 मामले सामने आ चुके हैं। हांगकांग और मकाऊ को छोड़कर चीन में कोरोना वायरस से 3,304 लोगों की मौत हुई है।

देश में इस वायरस से संक्रमण के 81,470 मामले सामने आए जिनमें से 75,448 मरीज स्वस्थ हो गये। वहां रविवार से अबतक 31 नये मामले सामने आये हैं और चार मरीजों की जान चली गयी । इस वायरस के संक्रमण का मामला सबसे पहले चीन में ही आया था। अन्य सबसे प्रभावित देश ईरान और फ्रांस हैं। ईरान में कोरोना वायरस से 2,757 मौतें हुई और 41,495 मामले सामने आये। फ्रांस में कोरोना वायरस ने 2,606 जिंदगियां छीन लीं और 40,174 मामले सामने आये।

अमेरिका में 143,055 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आये जिनमें से 2514 लोगों की जान चली गयी और 4865 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। अंगोला में रविवार से इस बीमारी से पहली मौत सामने आयी है। यूरोप में कोरोना वायरस से संक्रमण के 396,027 मामले सामने आये और 24,841 मरीजों की मौत हुई है। एशिया में 106,552 मामले सामने आये हैं और अब तक 3,827 लोगों की मौत हुई है। पश्चिम एशिया में 50,643 मामले सामने आये और 2,847 मरीजों की जान चली गयी। अमेरिका और कनाडा में कुल 149,298 मामले सामने आये हैं और अब तक 2,577 लोगों की मौत हुई है। अन्य मामले अन्य देशों एवं क्षेत्रों के हैं।

एएफपी द्वारा तैयार किए गए आंकड़े के मुताबिक अमेरिका में इस बीमारी के 1,43,025 मामले सामने आए हैं और 2,514 मरीजों की जान चली गई है। इटली में इस रोग के 97,689 मामले दर्ज किए गए हैं और 10,779 मरीजों की मौत हुई है। दुनिया में इस बीमारी से सबसे अधिक जानें इटली में ही गई हैं।

चीन में कोरोना वायरस संक्रमण के 81,470 मामले सामने आए और 3,304 मरीजों की मौत हो गई। इस वायरस के संक्रमण का मामला सबसे पहले चीन में ही आया था। ये आंकड़े संक्रमण के कुल मामलों का संभवत: महज एक हिस्सा प्रदर्शित करते हैं क्योंकि कई देशों में जब किसी को गंभीर लक्षणों के साथ अस्पतालों में भर्ती किया जाता है तभी ऐसे संदिग्ध मामलों में परीक्षण किया जाता है।

कोरोना वायरस: स्पेन में पिछले 24 घंटे में 812 लोगों की मौत

स्पेन में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से 812 और लोगों की मौत होने की पुष्टि हुई जिससे मृतकों की कुल संख्या 7,340 पहुंच गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार स्पेन में बृहस्पतिवार से 24 घंटे की अवधि में मृतकों की संख्या में पहली बार कमी देखी गई है। दुनियाभर में इटली के बाद सबसे अधिक प्रभावित स्पेन है। स्पेन में रविवार को 838 लोगों की मौत हुई थी। 

टॅग्स :कोरोना वायरसइटलीअमेरिकाडोनाल्ड ट्रम्पचीनईरानदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल