लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: कोरोना मुक्त हुआ चीन का वुहान शहर, अंतिम मरीज को मिली अस्पलात से छुट्टी

By भाषा | Updated: April 27, 2020 13:41 IST

Coronavirus: कोरोना वायरस की शुरुआत चीन के वुहान शहर से ही हुई थी। हालांकि, अब यह कोरोना मुक्त हो गया है। यहां कोरोना के अंतिम मरीज को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देचीन के वुहान में अब कोरोना का कोई मरीज नहीं, तीन महीने से ज्यादा का लगा वक्तचीन में हालांकि तीन नए मामलों की पुष्टि, इनमें से चीन के दो नागरिक विदेश से लौटे हैं

चीन के वुहान शहर से दुनिया भर में फैला कोरोना वायरस संक्रमण भले ही कहर बरपा रहा है लेकिन वुहान के अस्पताल ने कोरोना वायरस संक्रमित अंतिम मरीज को छुट्टी दे दी है और अब वहां के किसी भी अस्पताल में संक्रमण का कोई मामला नहीं है।

तीन माह से भी ज्यादा समय में यह पहली बार है जब वुहान में संक्रमण का कोई मामला नहीं है। चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) ने सोमवार को घोषणा की कि देश में कोरोना वायरस संक्रमण के तीन नए मामलों की पुष्टि रविवार को हुई है। इनमें से चीन के दो नागरिक विदेश से लौटे हैं और एक व्यक्ति स्थानीय स्तर पर संक्रमित हुआ है।

आयोग ने बताया कि चीन में संक्रमण से 4,633 लोगों की मौत हो चुकी है लेकिन रविवार को मौत का कोई नया मामला सामने नहीं आया। रविवार तक देश में संक्रमण के 82,830 मामले थे। इनमें से 77,474 लोग उपचार के बाद ठीक हो चुके हैं वहीं 723 लोगों का इलाज अभी चल रहा है। उसने बताया कि रविवार को 80 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई वहीं बेहद गंभीर मामले एक से बढ़ कर 52 पर पहुंच गए।

इस बीच कोरोना वायरस संक्रमण से तीन माह से भी ज्यादा वक्त चली लड़ाई के बाद वुहान में रविवार को संक्रमण का एक भी मरीज नहीं है। समाचार समिति शिन्हुआ ने आयोग के एक प्रवक्ता मी फेंग के हवाले से अपनी एक रिपोर्ट में कहा कि यह सब वुहान के स्वास्थ्य कर्मियों तथा देश के अन्य हिस्सों से वहां भेजे गए स्वास्थ्यकर्मियों के अथक परिश्रम से संभव हो पाया।

टॅग्स :कोरोना वायरसचीनवुहान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा