लाइव न्यूज़ :

Coronavirus कम्यूनिस्ट चीन की अब तक की सबसे बड़ा हेल्थ इमर्जेंसी, 2400 लोगों की जा चुकी है जान: राष्ट्रपति शी चिनफिंग

By भाषा | Updated: February 23, 2020 18:19 IST

इटली में वायरस की जांच में पॉजीटिव पाए गए 54 लोगों के संपर्क में आए सैकड़ों निवासियों और कर्मचारियों को उनकी जांच के नतीजे आने तक अलग स्थान पर रखा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देनागरिक सुरक्षा दलों ने वेनेतो में बंद एक अस्पताल के बाहर शिविर लगाया है।कोडोग्नो शहर में कोरोना वायरस के पहले मरीज की हालत गंभीर बनी हुई है।

चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने रविवार को कहा कि कोरोना वायरस देश के साम्यवाद अपनाने के बाद से सबसे बड़ा स्वास्थ्य आपातकाल है। कोरोना वायरस अबतक 2400 लोगों की जान ले चुका है, जबकि हजारों लोग इससे संक्रमित हैं। शी ने एक बैठक में कहा, ''यह तेजी से और दूर तक फैलने वाला वायरस है और इसे रोकना और नियंत्रण पाना बहुत मुश्किल काम है।''

चीन में कहर बरपा रहे कोरोना वायरस से इटली में दो लोगों की मौत के बाद शनिवार को उत्तरी इटली के करीब 12 शहरों को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। इस संक्रामक बीमारी के चलते लोम्बार्डी और वेनेतो में स्थानीय अधिकारियों को स्कूल, औद्योगिक प्रतिष्ठान, रेस्त्रां बंद करने पड़े तथा खेल प्रतियोगिताएं और जन सभाएं रद्द करनी पड़ी। इटली की व्यापारिक राजधानी मिलान के मेयर ने सरकारी कार्यालय बंद करने का आदेश दिया है।

वेनेतो में कोरोना वायरस के चलते 78 वर्षीय शख्स की मौत हो गई। लोम्बार्डी में 77 वर्षीय महिला के पोस्टमार्टम में कोरोना वायरस से पीड़ित होने की पुष्टि हुई है। हालांकि यह अभी स्पष्ट नहीं है कि क्या वायरस के चलते ही उसकी मौत हुई। इटली में वायरस की जांच में पॉजीटिव पाए गए 54 लोगों के संपर्क में आए सैकड़ों निवासियों और कर्मचारियों को उनकी जांच के नतीजे आने तक अलग स्थान पर रखा गया है।

नागरिक सुरक्षा दलों ने वेनेतो में बंद एक अस्पताल के बाहर शिविर लगाया है। कोडोग्नो शहर में कोरोना वायरस के पहले मरीज की हालत गंभीर बनी हुई है। शहर में सुपरमार्केट, रेस्त्रां और दुकानें बंद हैं जिससे वहां वीरानी छा गई है। बाहर निकले कुछ लोगों ने चेहरे पर मास्क पहन रखा है।

टॅग्स :कोरोना वायरसचीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल