लाइव न्यूज़ :

चीन में भी नहीं थम रहा है कोरोना का प्रकोप, विदेशों से आए संक्रमित लोगों के मामले बढ़कर 1464 हुए

By भाषा | Updated: April 14, 2020 10:56 IST

चीन के राष्ट्रीय आयोग ने अपनी दैनिक रिपोर्ट में मंगलवार को कहा कि घरेलू स्तर पर हुए संक्रमण के तीन मामलों समेत देश में 89 और लोग संक्रमित पाए गए। उसने बताया कि जो लोग देश में ही संक्रमित हुए है, वे तीनों ग्वांगदोंग प्रांत के हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस वैश्विक महामारी के केंद्र वुहान में इस संक्रमण को काबू करने के बाद चीन में विदेशों से आए संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है और सोमवार को देश में संक्रमण के 89 मामले सामने आए। चीन में सोमवार तक विदेश से आए संक्रमित लोगों के कुल 1,464 मामले सामने आए हैं जिनमें से 905 का अभी उपचार चल रहा है।

बीजिंग: कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के केंद्र वुहान में इस संक्रमण को काबू करने के बाद चीन में विदेशों से आए संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है और सोमवार को देश में संक्रमण के 89 मामले सामने आए। चीन में सोमवार तक विदेश से आए संक्रमित लोगों के कुल 1,464 मामले सामने आए हैं जिनमें से 905 का अभी उपचार चल रहा है।

इसके अलावा चीनी स्वास्थ्य अधिकारियों के लिए ऐसे संक्रमित मामलों की बढ़ती संख्या भी चिंता का विषय है जिनमें बीमारी के लक्षण दिखाई नहीं दे रहे। इस प्रकार के 54 नए मामले सामने के बाद इनकी संख्या बढ़कर 1,005 हो गई है। चीन में कुल 82,249 लोग इस वायरस से संक्रमित हुए हैं जिनमें से 3,341 लोगों की बीमारी से मौत हो चुकी है, 1,170 लोगों का अभी उपचार हो रहा है और 77,738 लोगों को इलाज के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है।

देश में संक्रमण की पहली लहर को काबू किए जाने के बाद कोविड-19 संक्रमण के मामले फिर से बढ़ रहे हैं क्योंकि सैकड़ों चीनी नागरिक यूरोपीय देशों, अमेरिका, रूस और ईरान समेत विभिन्न देशों से वापस स्वदेश आ रहे हैं।

चीन के राष्ट्रीय आयोग ने अपनी दैनिक रिपोर्ट में मंगलवार को कहा कि घरेलू स्तर पर हुए संक्रमण के तीन मामलों समेत देश में 89 और लोग संक्रमित पाए गए। उसने बताया कि जो लोग देश में ही संक्रमित हुए है, वे तीनों ग्वांगदोंग प्रांत के हैं।

अधिकारियों ने बताया कि 2,000 चीनी नागरिकों को 16 चार्टर्ड विमानों से स्वदेश लाया गया। इन लोगों की बीजिंग के अलावा अन्य शहरों में जांच की जा रही है। चीन ने सभी मौजूदा वीजा रद्द कर विदेशी नागरिकों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसचीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा