लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: चीन ने मार्च के बाद अन्य देशों को बेच डाले करीब चार अरब मास्क

By भाषा | Updated: April 6, 2020 05:54 IST

चीन के सीमा शुल्क विभाग की एक अधिकारी जिन हेई ने कहा कि एक मार्च से अभी तक 50 से अधिक देशों को 3.86 अरब मास्क, 3.75 करोड़ सुरक्षा परिधान, 16 हजार वेंटिलेटर और 28.4 लाख कोविड-19 टेस्टिंग किट निर्यात किये गये हैं।

Open in App
ठळक मुद्देचीन ने रविवार को कहा कि उसने मार्च से अब तक अन्य देशों को करीब चार अरब मास्क बेचे हैं। चीन ने यह जानकारी ऐसे समय दी है जब चिकित्सा से जुड़े उसके उपकरणों को खरीदने वाले देश गुणवत्ता को लेकर सवाल उठा रहे हैं।

चीन ने रविवार को कहा कि उसने मार्च से अब तक अन्य देशों को करीब चार अरब मास्क बेचे हैं। चीन ने यह जानकारी ऐसे समय दी है जब चिकित्सा से जुड़े उसके उपकरणों को खरीदने वाले देश गुणवत्ता को लेकर सवाल उठा रहे हैं।

चीन के सीमा शुल्क विभाग की एक अधिकारी जिन हेई ने कहा कि एक मार्च से अभी तक 50 से अधिक देशों को 3.86 अरब मास्क, 3.75 करोड़ सुरक्षा परिधान, 16 हजार वेंटिलेटर और 28.4 लाख कोविड-19 टेस्टिंग किट निर्यात किये गये हैं।

उन्होंने कहा कि ये निर्यात 10.2 अरब युआन यानी 1.4 अरब डॉलर के बराबर हैं। चीन से चिकित्सा से जुड़े उपकरण मंगाने वाले कई देश जैसे नीदरलैंड, फिलीपींस, क्रोएशिया, तुर्की और स्पेन आदि गुणवत्ता को लेकर शिकायत कर रहे हैं।

नीदरलैंड ने पिछले सप्ताह चीन से आये 13 लाख मास्क में से छह लाख मास्क खराब गुणवत्ता के कारण लौटा दिये। स्पेन ने भी हजारों कोविड-19 टेस्ट किट को खारिज कर दिया।

टॅग्स :कोरोना वायरसचीनलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा