लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: चीन को दुनियाभर में लाखों मौत और आर्थिक मंदी के लिए करनी चाहिए भरपाई, ट्रंप के पास पहुंचा चौंका देने वाला लेटर

By भाषा | Updated: April 16, 2020 10:55 IST

कोरोना वायरस को वुहान की एक प्रयोगशाला में आनुवंशिक रूप से तैयार किए जाने का आरोप लगाते हुए इस जानलेवा विषाणु के संक्रमण से उबरे एक भारतीय-अमेरिकी ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से इस वायरस के कारण हजारों लोगों की मौत और अमेरिकी अर्थव्यवस्था को नुकसान होने के एवज में चीन से मुआवजा मांगने का अनुरोध किया।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय-अमेरिकी ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से इस वायरस के कारण हजारों लोगों की मौत और अमेरिकी अर्थव्यवस्था को नुकसान होने के एवज में चीन से मुआवजा मांगने का अनुरोध किया।रवि बत्रा ने राष्ट्रपति को लिखे पत्र में कहा- पर्ल हार्बर की घटना से भी अधिक भयावह है कोरोना वायरस महामारी।

वाशिंगटन।कोरोना वायरस को वुहान की एक प्रयोगशाला में आनुवंशिक रूप से तैयार किए जाने का आरोप लगाते हुए इस जानलेवा विषाणु के संक्रमण से उबरे एक भारतीय-अमेरिकी ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से इस वायरस के कारण हजारों लोगों की मौत और अमेरिकी अर्थव्यवस्था को नुकसान होने के एवज में चीन से मुआवजा मांगने का अनुरोध किया। भारतीय-अमेरिकी अटॉर्नी रवि बत्रा ने राष्ट्रपति को लिखे एक पत्र में कहा, ‘‘कोरोना वायरस के कारण दुनियाभर में मौत का जो सिलसिला शुरू हुआ है और जो पीड़ा हो रही है वह पर्ल हार्बर की घटना से भी अधिक भयावह है।’’

उन्होंने 14 अप्रैल को लिखे पत्र में कहा, ‘‘कानून के स्थापित नियमों के अनुसार, चीन वैश्विक महामारी पैदा करने के लिए लापरवाही बरतने का दोषी तो कम से कम है ही जिसकी चपेट में करीब 20 लाख लोग आए और तकरीबन 1,22,000 लोगों ने जान गंवा दी और उनके परिवारों को तोड़ कर रख दिया।’’ उन्होंने कहा कि लापरवाही बरतने के लिए तो कम से कम चीन को हमें मुआवजा देना ही चाहिए और इस मुआवजे के मैं 9/11 के हमारे मानक के अनुरूप होने की सिफारिश करता हूं। यह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हर अमेरिकी के लिए 10 लाख डॉलर, इससे जान गंवाने वाले हर अमेरिकी के लिए 50 लाख डॉलर तथा अपने घरों में सिमटे प्रत्येक अमेरिकी के लिए एक लाख डॉलर से कम न हो।

बत्रा ने चीन पर कोरोना वायरस के असल स्रोत को छिपाने का भी आरोप लगाया। गौरतलब है कि बुधवार को फॉक्स न्यूज ने एक खास रिपोर्ट में बताया कि कोविड-19 वुहान की एक प्रयोगशाला में पैदा किया गया लेकिन जैविक हथियार के तौर पर नहीं बल्कि चीन के यह दिखाने के प्रयास के तौर पर कि विषाणुओं को पहचानने तथा उससे लड़ने के उसके प्रयास अमेरिका की क्षमताओं के बराबर या उससे कहीं अधिक हैं। इस रिपोर्ट के बारे में पूछे जाने पर ट्रम्प ने व्हाइट हाउस में पत्रकारों से कहा कि प्रशासन इसकी विस्तृत जांच करा रहा है।

टॅग्स :कोरोना वायरसचीनवुहानशी जिनपिंगअमेरिकाडोनाल्ड ट्रम्प
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल