लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: चीन ने कोरोना वायरस को किया कंट्रोल!, लगातार तीसरे दिन कोरोना का कोई नया स्थानीय मामला नहीं आया सामने

By भाषा | Updated: March 21, 2020 09:09 IST

चीन के स्थानीय लोगों में शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन कोविड-19 का कोई स्थानीय मामला सामने नहीं आया है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या चीन ने वाकई कोरोना वायरस के संक्रमण को कंट्रोल कर लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देएनएचसी ने बताया कि चीनी मुख्यभूमि में शुक्रवार तक संक्रमण के पुष्ट मामलों की संख्या बढ़कर 81,008 हो गई। इनमें से 3,255 लोगों की मौत हो गई है, 6,013 मरीजों का उपचार चल रहा है और 71,740 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

बीजिंग: चीन में लगातार तीसरे दिन कोरोना वायरस को कोई नया स्थानीय मामला सामने नहीं आया, लेकिन इस घातक विषाणु के संक्रमण के कारण सात और लोगों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 3255 हो गई । चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) ने शनिवार को बताया कि चीनी मुख्यभूमि पर शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन कोविड-19 का कोई स्थानीय मामला सामने नहीं आया।

उसने बताया कि शुक्रवार को सात लोगों की मौत हुई और 36 नए संदिग्ध मामले दर्ज किए गए। सभी सातों लोगों की मौत वायरस के केंद्र हुबेई प्रांत और उसकी राजधानी वुहान में हुई। एनएचसी ने बताया कि चीनी मुख्यभूमि में शुक्रवार तक संक्रमण के पुष्ट मामलों की संख्या बढ़कर 81,008 हो गई।

इनमें से 3,255 लोगों की मौत हो गई है, 6,013 मरीजों का उपचार चल रहा है और 71,740 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। आयोग ने बताया कि 106 लोगों के अब भी वायरस से संक्रमित होने का संदेह है।

उसने बताया कि विदेश से चीन आ रहे लोगों में कोविड-19 संक्रमण के 41 नए मामले शुक्रवार को सामने आए। इसके साथ ही चीन में विदेश से आए लोगों में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 269 हो गए है। हालांकि एनएचसी ने यह नहीं बताया कि विदेशों से आए ये संक्रमित लोग विदेशी हैं या चीनी। 

टॅग्स :कोरोना वायरसचीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना