लाइव न्यूज़ :

चीन ने माना कोरोना से मरने वालों की संख्या बताने में हुई गलती, वुहान में मृतकों की संख्या में अचानक 50 फीसदी की वृद्धि

By विनीत कुमार | Updated: April 17, 2020 10:07 IST

चीन के वुहान में कोरोना से मरने वालों की संख्या में 50 प्रतिशत तक की वृद्धि बताई गई है। चीन ने नए जारी आंकड़े में 1290 लोगों का नाम बढ़ाया है।

Open in App
ठळक मुद्देचीन ने वुहान में कोरोना से हुए मौत के आंकड़े में बदलाव किया1290 नए नाम जोड़े गए, वुहान में मृतकों की संख्या में 50 प्रतिशत की वृद्धि

कोरोना वायरस के ग्राउंड जीरो वुहान शहर में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या में शुक्रवार को अचानक चीन की ओर से 50 फीसदी की वृद्धि कर दी गई। नए आंकड़े के अनुसार वुहान में कोरोना से मरने वालों की संख्या अब 3,869 है। चीन ने दरअसल माना है कि कई मामलों की गलत रिपोर्टिंग हुई या उन्हें पूरी तरह से छोड़ दिया गया था।

वुहान के सिटी गवर्मेंट की ओर से सोशल मीडिया पर जो विस्तृत जानकारी डाली गई है, उसमें वुहान में 1290 और मौत का आंकड़ा जोड़ा गया है। चीन ने यह भी बताया कि वुहान शहर में मौत का प्रतिशत 7.7 रहा जो पहले घोषित किए गए 5.8 प्रतिशत के आंकड़े से ज्‍यादा है। अब बढ़ी हुई संख्या के साथ चीन में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 4,632 हो गई है। साथ ही कुल मामलों की संख्या भी बढ़कर 82,692 हो गई है।

गौरतलब है कि इसी शहर से कोरोना वायरस की शुरुआत हुई और ये पूरी दुनिया में फैल गया। ऐसा कहा जा रहा है कि यह वुहान के स्थानीय हुनान सी फूड मार्केट से फैला। चीन में तबाही मचाने के बाद अब यह संक्रमण दुनियाभर में फैल चुका है। चीन ने स्वीकार किया कि कई मामलों में मौत का कारण जानने में गलती हुई या कई मामलों का पता ही नहीं चल पाया।

ताजा अपडेट के अनुसार पूरी दुनिया में इससे अभी तक एक लाख 40 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। भारत में इससे मरने वालों की संख्या 400 से ऊपर है। वहीं, सबसे ज्यादा अमेरिका में 32000 से ज्यादा लोगों की जान गई है। पिछले कुछ दिनों से चीन पर मौत के आंकड़े छुपाने के भी आरोप लग रहे हैं। साथ ही हाल में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी चीन पर हमलावर नजर आए थे।

टॅग्स :कोरोना वायरसचीनअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा