लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: दक्षिण कोरिया में मामले बढ़े, इटली और ईरान ने उठाए कठोर कदम

By भाषा | Updated: February 23, 2020 15:01 IST

ईरान ने भी रविवार से 14 प्रांतों में स्कूलों, विश्वविद्यालयों और सांस्कृतिक केंद्रों को बंद करने का आदेश दिया है। ईरान में कोरोना वायरस से पांच मौतें हो चुकी हैं जो पूर्वी एशिया के बाहर इस वायरस से सबसे अधिक मौतें हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदेश के रोग नियंत्रण एवं बचाव केंद्र ने एक बयान में बताया कि संक्रमण के नए मामलों में कई लोग दाएगू शहर के शिंचेओंजी चर्च से जुड़े हैं।लोम्बार्डी में छोटे से शहर कोडोग्नो के पास शनिवार को 77 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई।

दक्षिण कोरिया में रविवार को कोरोना वायरस के मामले काफी बढ़ गए जबकि इटली और ईरान ने इस महामारी के फैलने के डर से कठोर कदम उठाए हैं। इस संक्रामक बीमारी के फैलने पर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने अफ्रीका की स्वास्थ्य प्रणाली को आगाह किया है जो ‘कोविड-19’ से निपटने के लिहाज से तैयार नहीं है। चीन के बाहर किसी देश में अगर कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं तो वह दक्षिण कोरिया है जहां संक्रमित लोगों की संख्या 556 तक पहुंच गई है।

रविवार को दो और लोगों की मौत के साथ देश में मृतकों की संख्या चार तक पहुंच गई है। इससे एक दिन पहले दक्षिण कोरिया के प्रधानमंत्री चुंग स्ये-क्युन ने कहा कि करीब 5 करोड़ 10 लोगों की आबादी वाले देश के सामने ‘‘गंभीर’’ स्थिति खड़ी हो गई है। देश के रोग नियंत्रण एवं बचाव केंद्र ने एक बयान में बताया कि संक्रमण के नए मामलों में कई लोग दाएगू शहर के शिंचेओंजी चर्च से जुड़े हैं।

चर्च के सैकड़ों सदस्य अब इस संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। शुरुआत 61 वर्षीय व्यक्ति के साथ हुई थी जिसे 10 फरवरी को बुखार आया था लेकिन संक्रमण का पता चलने से पहले वह चार बार चर्च की प्रार्थना में शामिल हुआ। प्रधानमंत्री ने कोरिया वासियों से धार्मिक सेवाओं समेत बड़ी जन सभाओं में शामिल होने से बचने की अपील की है। वहीं, इटली में दो लोगों की मौत के बाद शनिवार को कई शहरों को कुछ हफ्तों तक के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।

इटली यूरोप में पहला देश है जहां शुक्रवार को कोरोना वायरस से उसके एक नागरिक की मौत का मामला सामने आया। इसके बाद करीब 12 शहरों में यात्रा पाबंदियां लगा दी गईं। इन शहरों में इस संक्रामक बीमारी के चपेट में आने के मामले बढ़ते जा रहे हैं। लोम्बार्डी में छोटे से शहर कोडोग्नो के पास शनिवार को 77 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई। इससे एक दिन पहले वेनेतो में वायरस से 78 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। '

इटली के नागरिक सुरक्षा विभाग के प्रमुख एंजेलो बोरेली ने बताया कि कोरोना वायरस के पुष्ट मामलों की संख्या शनिवार तक बढ़कर 79 हो गई। इनमें दो मृतक भी शामिल हैं। चीन में घातक कोरोना वायरस से 97 और लोगों की मौत के बाद शनिवार को इससे मरने वालों की संख्या 2,442 हो गई तथा इस बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के विशेषज्ञों ने इससे सबसे अधिक प्रभावित हुबेई प्रांत की राजधानी वुहान का दौरा किया।

ईरान ने भी रविवार से 14 प्रांतों में स्कूलों, विश्वविद्यालयों और सांस्कृतिक केंद्रों को बंद करने का आदेश दिया है। ईरान में कोरोना वायरस से पांच मौतें हो चुकी हैं जो पूर्वी एशिया के बाहर इस वायरस से सबसे अधिक मौतें हैं। ईरान में बुधवार को कोरोना वायरस का मामला सामने आया और जल्द ही 28 मामलों की पुष्टि होने से हालात बिगड़ गए।

ईरान सरकार ने आगामी सप्ताह के अंत तक देशभर में सभी ‘‘कला और सिनेमा कार्यक्रमों’’ को रद्द करने का भी आदेश दिया है। मिस्र इकलौता अफ्रीकी देश है जहां ‘कोविड-19’ के एक मामले की पुष्टि हुई है। डब्ल्यूएचओ ने आगाह किया है कि अफ्रीका महाद्वीप की स्वास्थ्य प्रणाली कोरोना वायरस से निपटने के लिए सक्षम नहीं है।

टॅग्स :कोरोना वायरसचीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल