लाइव न्यूज़ :

चीन को फिर डराने लगा है कोरोना, मिले 49 नए केस, बीजिंग के कई इलाकों में लगा लॉकडाउन

By भाषा | Updated: June 15, 2020 10:14 IST

चीन में कोरोना संक्रमण के नए मामलों ने उसके लिए फिर से परेशानी खड़ी कर दी है। चीन में अभी 177 कोविड-19 मरीजों का इलाज चल है।

Open in App
ठळक मुद्देचीन में कोरोना वायरस के लगातार बढ़ रहे हैं मामले, 49 नए केस मिलेबीजिंग के कुछ क्षेत्रों सहित आसपास के इलाकों में लगा लॉकडाउन, नए मामलों में 36 बीजिंग से हैं

चीन में कोरोना वायरस संक्रमण के 49 नए मामले सामने आने के बाद राजधानी बीजिंग में इससे निपटने के लिए फिर से एहतियाती कदम उठाए गए हैं। नए मामलों में से 36 मामले सोमवार को बीजिंग में सामने आए। ये मामले उस थोक बाजार में सामने आए हैं जहां से शहर में मांस और सब्जियों की आपूर्ति की जाती है। न्यूज एजेंसी एएफपी के अनुसार चीन ने बढ़ते मामलों को देखते हुए बीजिंग के 10 और इलाकों में लॉकडाउन लगा दिया गया है।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एननएचसी) के अनुसार संक्रमण के 10 मामले विदेश से लौटे लोगों से जुड़े हैं और तीन मामले हेबई प्रांत से हैं। एनएचसी की खबर के अनुसार अभी 177 कोविड-19 मरीजों का इलाज चल रहा है और 115 लोगों को पृथक-वास में रखा गया है।

चीन में अभी तक 4634 लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से जान गई है और 83,181 पुष्ट मामले सामने आए हैं। इस बीच, बीजिंग में शिंफदी बाजार को बंद कर दिया गया है और वहां काम करने वाले सभी लोगों को जांच कराने और वहां गए हर व्यक्ति को दो सप्ताह तक पृथक रहने का आदेश दिया गया है।

टॅग्स :कोरोना वायरसचीनकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा