लाइव न्यूज़ :

कोरोना संकट: सुपरमार्केट में सामान चाट-चाटकर रख रही थी महिला, फोन कर पुलिस को बुलाया, हुई गिरफ्तार

By भाषा | Updated: April 9, 2020 12:38 IST

कैलिफोर्निया: अधिकारियों ने संदिग्ध की पहचान जेनिफर वॉकर के रूप में की है। वॉकर (53) को गिरफ्तार कर लिया गया है और संक्रमण के डर से सामान को नष्ट कर दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देकैलिफोर्निया राज्य में एक सुपरमार्केट में 1,800 डॉलर कीमत का किराने का तथा अन्य सामान चाटकर रखने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है।संदिग्ध ने स्टोर से कई आभूषण अपने हाथ में लिए। उसने आभूषण चाटे और फिर स्टोर से अपने कार्ट में सामान भरा।

लॉस एंजिलिस: अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य में एक सुपरमार्केट में 1,800 डॉलर कीमत का किराने का तथा अन्य सामान चाटकर रखने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। साउथ लेक टाहोए पुलिस विभाग के प्रवक्ता क्रिस फोरे ने बुधवार को बताया कि मंगलवार को सैफवे स्टोर पर अधिकारियों को बुलाया गया। ऐसी सूचना मिली कि एक ग्राहक किराने के सामान को चाट कर रख रही है। यह सूचना ऐसे समय में मिली जब देश में कोरोना वायरस का प्रकोप चल रहा है।

उन्होंने बताया, ‘‘जब अधिकारी मौके पर पहुंचे तो सैफवे के एक कर्मचारी ने उन्हें बताया कि संदिग्ध ने स्टोर से कई आभूषण अपने हाथ में लिए। उसने आभूषण चाटे और फिर स्टोर से अपने कार्ट में सामान भरने लगी।’’

फोरे ने बताया कि अधिकारियों ने संदिग्ध की पहचान जेनिफर वॉकर के रूप में की है। वॉकर (53) को गिरफ्तार कर लिया गया है और संक्रमण के डर से सामान को नष्ट कर दिया गया है।

आपको बता दें कि अमेरिका के न्यूयॉर्क में बुधवार को कोरोना वायरस से 779 लोगों की मौत हो गई, जो एक दिन में यहां इस बीमारी से होने वाली अब तक की सर्वाधिक मौत हैं। हालांकि गवर्नर एंड्रयू कुओमो ने कहा कि महामारी स्थिर होती दिखाई दे रही है। कुओमो ने कहा कि पिछले 24 घंटों में 779 लोगों की मौत हुई है, जिससे न्यूयॉर्क राज्य में कोविड-19 से हुई कुल मौतों की संख्या 6,268 हो गई है। इससे पहले पिछली सर्वाधिक मौत सोमवार को हुई थीं, उस दिन 731 लोगों की मौत हुई थी।

अमेरिका में घातक कोरोना वायरस महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित न्यूयॉर्क है, जहां हुई मौत देशभर में होने वाली मौतों का लगभग आधा हैं। गवर्नर ने कहा कि मौत में वृद्धि के बावजूद, सामाजिक प्रतिबंधों के कारण अस्पताल में भर्ती मरीजों के दर में कमी आ रही है।

जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी द्वारा बुधवार शाम साढ़े आठ बजे के अनुसार अमेरिका में लगातार दूसरे दिन कोरोना वायरस से 1973 मौतें दर्ज की गई, जिससे अमेरिका में मृतकों की कुल संख्या 14,695 हो गई है। अमेरिका की मृत्यु का आंकड़ा अब स्पेन से अधिक हो गया है, जहां 14,555 लोगों की मौत हो चुकी है, लेकिन इसमें सबसे ऊपर इटली है, जहां 17,669 लोगों की मौत हुई है।

टॅग्स :कोरोना वायरसअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल