लाइव न्यूज़ :

कोरोना से पीड़ित ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को अस्पताल में कराया गया भर्ती, 10 दिनों से है वायरस के लक्षण

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 6, 2020 06:56 IST

कोरोना वायरस से संक्रमित होने की घोषणा करने वाले बोरिस जॉनसन विश्व के पहले  प्रधानमंत्री हैं। जॉनसन के अलावा ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री मैट हैन्कॉक भी कोरोना से संक्रमित हुए हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन आइसोलेशन के दौरान भी अपना जरूरी कामकाज जारी रखा है।ब्रिटिश पीएमओ ने कहा, प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को रविवार की शाम अस्पताल में डॉक्टरों की सलाह पर भर्ती कराया गया है।

लंदन:  कोरोना वायरस से पीड़ित ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रविवार देर रात ब्रिटिश पीएम के कार्यालय ने जानकारी दी। बताया गया है कि बोरिस जॉनसन में अब भी कोरोना के लक्षण दिख रहे हैं और उन्हें टेस्ट के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बोरिस जॉनसन को इलाज के लिए अस्पताल में कोरोना के लक्षण दिखने के 10 दिन बाद भर्ती कराया गया है। 26 मार्च 2020 को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा था कि कोरोना वायरस संक्रमण के ‘हल्के लक्षण’ महसूस होने के बाद उनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

ब्रिटिश पीएमओ ने कहा, प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को रविवार की शाम अस्पताल में डॉक्टरों की सलाह पर भर्ती कराया गया है, हालांकि इमर्जेंसी की कोई स्थिति नहीं हैं और जॉनसन ही सरकार के मुखिया के तौर पर काम करते रहेंगे'।

प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ही अभी सरकार के प्रभारी बने हुए हैं, लेकिन सोमवार सुबह कोरोनो वायरस बैठक की अध्यक्षता विदेश सचिव द्वारा करने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन एक पूरी रात अस्पताल में रहेंगे, उनका "रूटीन टेस्ट" भी किया जाएगा। 

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन आइसोलेशन के दौरान भी अपना जरूरी कामकाज जारी रखा है और कई वीडियो संदेश भी जारी किए है। शुक्रवार को ही जारी एक वीडियो मेसेज में 55 वर्षीय जॉनसन ने जनता को बताया था कि वह पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं। कोरोना वायरस से संक्रमित होने की घोषणा करने वाले बोरिस जॉनसन विश्व के पहले  प्रधानमंत्री हैं। जॉनसन के अलावा ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री मैट हैन्कॉक भी कोरोना से संक्रमित हुए हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसब्रिटेनबोरिस जॉनसन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

कारोबारटैरिफ की चुनौतियों के बीच बढ़ती अर्थव्यवस्था, जीडीपी 7.4 फीसदी की दर से बढ़ने की उम्मीद

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा