लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Breaking News: ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन आईसीयू में भर्ती, 10 दिन पहले हुई थी संक्रमण की पुष्टि

By गुणातीत ओझा | Updated: April 7, 2020 05:34 IST

ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की हालत बिगड़ने के बाद सोमवार देर रात उन्हें अस्पताल के आईसीयू वॉर्ड में भर्ती कराया गया। रविवार को प्रधानमंत्री में फिर कोरोना के लक्षण दिखाई देने के बाद उन्हें टेस्ट के लिए अस्पताल ले जाया गया था। 10 दिन पहले बोरिस जॉनसन के कोरोना से पीड़ित होने की पुष्टि हुई थी।

Open in App
ठळक मुद्देब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की हालत बिगड़ने के बाद सोमवार देर रात उन्हें अस्पताल के आईसीयू वॉर्ड में भर्ती कराया गया। रविवार को प्रधानमंत्री में फिर कोरोना के लक्षण दिखाई देने के बाद उन्हें टेस्ट के लिए अस्पताल ले जाया गया था।

लंदन। कोरोना वायरस से संक्रमित ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को सोमवार देर रात अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती किया गया है। उनकी हालत बिगड़ने के बाद देर रात उन्हें अस्पताल के आईसीयू वॉर्ड में भर्ती करना पड़ा। 10 दिन पहले बोरिस जॉनसन के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। रविवार को प्रधानमंत्री में फिर कोरोना के लक्षण दिखाई देने के बाद उन्हें टेस्ट के लिए अस्पताल ले जाया गया था। बोरिस खुद ट्विटर पर जानकारी दी थी कि आज मेडिकल टेस्ट के लिए अस्पताल जा रहे हैं। उन्होंने ट्वीट किया था, 'मैं एनएचएस के सभी होशियार स्टाफ का आभारी हूं जो इस कठिन वक्त में मेरा और अन्य लोगों का ख्याल रख रहे हैं। हर कोई सुरक्षित रहे और घरों में रहे।' जॉनसन ने लिखा, 'डॉक्टर की सलाह पर कल (रविवार) रात मैं कुछ रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल गया था, मुझमें अभी भी कोरोना के लक्षण हैं। मैं अपनी टीम के संपर्क में हूं, हम साथ मिलकर इस वायरस से लड़ेंगे और हर किसी को सुरक्षित रखेंगे।'

बताते चलें कि ब्रिटिश सरकार ने सोमवार को जानकारी दी थी कि प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन कोविड-19 से जुड़ी कुछ “नियमित जांच’’ के लिए रातभर अस्पताल में रहने के बाद अब ठीक महसूस कर रहे हैं। ब्रिटेन के आवास एवं सामुदायिक मामलों के मंत्री रॉबर्ट जेनरिक ने कहा था कि जॉनसन कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के खिलाफ ब्रिटिश अभियान की कमान संभाले हुए हैं और वह जल्द ही 10 डाउनिंग स्ट्रीट में वापसी करेंगे। कैबिनेट मंत्री ने सोमवार की सुबह बीबीसी को बताया, “उन्हें आपात स्थिति में भर्ती नहीं कराया गया है। यह पहले से तय था ताकि उनकी कुछ नियमित जांच हो सकें। मुझे बताया गया कि वह बेहतर हैं और हमें उम्मीद है कि वह जल्द नंबर.10 (डाउनिंग स्ट्रीट) में वापसी करेंगे।”

संक्रमित होते हुए भी करते रहे काम

डाउनिंग स्ट्रीट ने कहा था कि संक्रमित होने के बावजूद जॉनसन अब भी सरकार का प्रभार संभाला हुए हैं और मंत्रिमंडल के सहयोगियों एवं अधिकारियों के संपर्क में हैं। ब्रिटेन के विदेश मंत्री डोमिनिक राब फिलहाल कोरोना वायरस संकट पर हो रही रोजाना की बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं। जॉनसन डाउनिंग स्ट्रीट में निजी आवास में पृथक वास में रहते हुए पिछले शुक्रवार तक वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए रोजाना की बैठकों की अध्यक्षता कर रहे थे। जॉनसन ने शुक्रवार को सोशल मीडिया के जरिए जानकारी देते हुए कहा था कि उन्होंने खुद को पृथक वास में कुछ और दिन रखने का निर्णय लिया है। पिछले हफ्ते संक्रमण का पता चलने के बाद पृथक वास की अनुमानित सात दिन की अवधि शुक्रवार को समाप्त हो जानी चाहिए थी। लेकिन प्रवक्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री को अब भी बुखार है जो कोरोना वायरस से जुड़ा एक लक्षण है और इसलिए उन्हें कुछ और दिन पृथक वास में रहना होगा।

डोनाल्ड ट्रंप ने जॉनसन के जल्द स्वस्थ होने की कामना की

इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जॉनसन के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। ट्रंप ने रविवार को व्हाइट हाउस में प्रेस वार्ता के दौरान कहा, ‘‘मैं हमारे देश की ओर से प्रधानमंत्री जॉनसन के स्वस्थ होने की कामना करता हूं जो वायरस से निजी तौर पर जंग लड़ रहे हैं।” उन्होंने कहा कि सभी अमेरिकी जॉनसन के अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। ट्रंप ने कहा, “वह मेरे अच्छे मित्र हैं, वह भद्र पुरुष और अच्छे नेता हैं। जैसा कि आपको पता है उन्हें आज अस्पताल ले जाया गया है लेकिन मुझे उम्मीद एवं पूरा विश्वास है कि वह ठीक हो जाएंगे। वह बेहद मजबूत शख्सियत हैं।” लेबर पार्टी के नवनिर्वाचित नेता कीर स्टार्मर ने भी जॉनसन के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। 

टॅग्स :कोरोना वायरसब्रिटेनसीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला