लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: अमेरिकी सर्जन जनरल की चेतावनी- आने वाला हफ्ता देश को दुखी करने वाला और 9/11 जैसा होगा

By भाषा | Updated: April 6, 2020 06:53 IST

अमेरिका में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या तीन लाख को पार कर चुकी है और मृतकों की संख्या 8,400 से अधिक हो गई है। इनमें में भी 3,500 से अधिक मौतें अकेले न्यूयॉर्क राज्य में हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका के सर्जन जनरल जेरोम एडम्स ने रविवार को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के चलते आने वाले हफ्ता अधिकतर अमेरिकियों के लिए सबसे अधिक दुखी करने वाला होगा। अमेरिका में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या तीन लाख को पार कर चुकी है और मृतकों की संख्या 8,400 से अधिक हो गई है। इनमें में भी 3,500 से अधिक मौतें अकेले न्यूयॉर्क राज्य में हुई हैं।

अमेरिका के सर्जन जनरल जेरोम एडम्स ने रविवार को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के चलते आने वाले हफ्ता अधिकतर अमेरिकियों के लिए सबसे अधिक दुखी करने वाला होगा।

उल्लेखनीय है कि अमेरिका में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या तीन लाख को पार कर चुकी है और मृतकों की संख्या 8,400 से अधिक हो गई है। इनमें में भी 3,500 से अधिक मौतें अकेले न्यूयॉर्क राज्य में हुई हैं।

एडम्स ने रविवार को फॉक्स न्यूज से बातचीत में कहा, ‘‘यह हमारा पर्ल हार्बर होगा, यह 9/11 जैसा होगा बस फर्क इतना होगा कि यह स्थानीय नहीं होगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ यह पूरे देश में होगा और चाहता हूं कि अमेरिका इसे समझे। अधिकतर लोगों में वायरस से हल्के या मध्यम श्रेणी के लक्षण सामने आते हैं जैसे बुखार और खांसी जो दो-तीन हफ्ते में ठीक हो जाती है। कुछ के लिए खासतौर पर बुजुर्ग और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना कर रहे लोगों में वायरस से निमोनिया जैसी गंभीर बीमारी हो सकती है और यहां तक मौत होने की आशंका है।’’

उल्लेखनीय है कि कुछ राज्यों ने लोगों को घर में ही रहने का आदेश देने से इनकार कर दिया है। एडम्स ने कहा, ‘‘90 प्रतिशत अमेरिकी अपनी जिम्मेदारी तभी निभा रहे हैं यहां तक कि उन राज्यों में भी जहां पर निवास नहीं है, लेकिन अगर आप 30 दिन नहीं देंगे, आप हम समय दीजिए, एक हफ्ते का समय दीजिए, उतना दीजिए जितना दे सकते हैं ताकि इस हफ्ते हमारी स्वास्थ्य व्यवस्थाएं नहीं चरमरा जाए।’’

टॅग्स :कोरोना वायरसअमेरिकालोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल