लाइव न्यूज़ :

Coronavirus America Breaking News: वुहान में वायरस फैलने के बाद चीन से 4 लाख से ज्याद लोग सीधे पहुंचे थे अमेरिका

By गुणातीत ओझा | Updated: April 5, 2020 13:51 IST

कोरोना वायरस प्रकोप को लेकर चीन के खुलासे के कुछ दिन बाद करीब 4,30,000 लोग चीन से आने वाली सीधी उड़ानों से अमेरिका पहुंचे थे। न्यूयॉर्क टाइम्स में प्रकाशित एक खबर के मुताबिक इनमें से कई ऐसे थे जिन्होंने वायरस के केंद्र वुहान से सीधे अमेरिका की यात्रा की। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के यात्रा प्रतिबंध लगाने से पहले चीन से करीब 1,300 सीधी उड़ानें अमेरिका के 17 राज्यों में उतरीं और लाखों लोगों को यहां पहुंचाया।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस जब फैलना शुरू हुआ था तब कम से कम 4,30,000 लोग चीन से सीधी उड़ानों से अमेरिका पहुंचे।राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के यात्रा प्रतिबंध लगाने से पहले चीन से करीब 1,300 सीधी उड़ानें अमेरिका के 17 राज्यों में उतरीं और लाखों लोगों को यहां पहुंचाया।

न्यूयॉर्क। कोरोना वायरस प्रकोप को लेकर चीन के खुलासे के कुछ दिन बाद करीब 4,30,000 लोग चीन से आने वाली सीधी उड़ानों से अमेरिका पहुंचे थे। न्यूयॉर्क टाइम्स में प्रकाशित एक खबर के मुताबिक इनमें से कई ऐसे थे जिन्होंने वायरस के केंद्र वुहान से सीधे अमेरिका की यात्रा की। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के यात्रा प्रतिबंध लगाने से पहले चीन से करीब 1,300 सीधी उड़ानें अमेरिका के 17 राज्यों में उतरीं और लाखों लोगों को यहां पहुंचाया।

खबर में कहा गया, “ चीन के अधिकारियों की ओर से नये साल की पूर्व संध्या पर अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य अधिकारियों के समक्ष इस प्रकोप का खुलासा निमोनिया जैसी रहस्यमयी बीमारी बता कर किए जाने के बाद से कम से कम 4,30,000 लोग चीन से सीधी उड़ानों से अमेरिका पहुंचे। दोनों देशों में एकत्र किए गए आंकड़ों के मुताबिक इनमें 40,000 वे लोग भी शामिल थे जिन्होंने ऐसी यात्राओं पर राष्ट्रपति ट्रंप की ओर से प्रतिबंध लगाए जाने के दो महीने बाद तक यात्रा की। इसमें यह भी बताया गया कि हवाईअड्डों पर और चीन से आ रहे यात्रियों की जांच प्रक्रिया सख्त नहीं थी।

जनवरी के शुरुआती दिनों में जब चीनी अधिकारी प्रकोप की गंभीरता को कम आंक रहे थे, चीन से आने वाले किसी यात्री की जांच नहीं की जा रही थी जिससे पता चल सके कि वह संक्रमित है या नहीं। इसमें बताया गया कि स्वास्थ्य की जांच जनवरी के मध्य से शुरू हुई लेकिन केवल वुहान से आने वाले यात्रियों की और वह भी केवल लॉस एंजिलिस, सैन फ्रांसिस्को और न्यूयॉर्क के हवाईअड्डों पर। खबर में चीन की विमानन डेटा कंपनी वारीफ्लाइट के हवाले से कहा गया, “उस वक्त तक करीब 4,000 लोग पहले ही वुहान से सीधे अमेरिका आ चुके थे।”

टॅग्स :कोरोना वायरसडोनाल्ड ट्रम्पअमेरिकाचीनवुहानकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल