लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस: अमेरिका ने चीन जा रहे अपने नागरिकों को किया अलर्ट, कहा- जाने से पहले कर लें पुनर्विचार

By भाषा | Updated: January 28, 2020 13:10 IST

विदेश विभाग ने कहा, ‘‘चीज जाने से पहले पुन:विचार करें। नये कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण सांस लेने में समस्या हो रही है। यह दिक्कत चीन के हुबेई प्रांत के वुहान शहर से शुरू हुई। वायरस का संक्रमण दिसंबर 2019 की शुरुआत में फैलना शुरू हुआ और अब तक जारी है।

Open in App
ठळक मुद्देतिब्बत को छोड़कर, चीन के सभी प्रांतों में वायरस के मामले सामने आ चुके हैं, जिसे नियंत्रित करना स्वास्थ्य अधिकारियों के लिए एक बड़ी चुनौती है। परामर्श में कहा गया है, ‘‘चीन में फैल रहे कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण हुबेई प्रांत की यात्रा न करें।

चीन में फैले कोरोना वायरस के घातक प्रकोप के बीच अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने अपने नागरिकों से वहां की यात्रा करने की किसी भी योजना पर ‘‘पुनर्विचार’’ करने का आग्रह किया है। विदेश मंत्रालय ने अपने नागरिकों को हुबेई प्रांत की यात्रा न करने की सख्त हिदायत दी है, जहां वुहान शहर स्थित है। इस शहर में कोरोना वायरस से संक्रमण के सर्वाधिक मामले सामने आए हैं। चीन में अब तक वायरस के कारण 106 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 4515 लोग संक्रमित पाए गए हैं।

तिब्बत को छोड़कर, चीन के सभी प्रांतों में वायरस के मामले सामने आ चुके हैं, जिसे नियंत्रित करना स्वास्थ्य अधिकारियों के लिए एक बड़ी चुनौती है। विदेश मंत्रालय ने सोमवार को जारी एक यात्रा परामर्श में कहा, ‘‘चीन के वुहान में कोरोनो वायरस के मामले सामने आने की वजह से चीन की यात्रा पर पुनर्विचार करें। कुछ क्षेत्रों में जोखिम बढ़ गया है।’’

विदेश विभाग ने कहा, ‘‘चीज जाने से पहले पुन:विचार करें। नये कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण सांस लेने में समस्या हो रही है। यह दिक्कत चीन के हुबेई प्रांत के वुहान शहर से शुरू हुई। वायरस का संक्रमण दिसंबर 2019 की शुरुआत में फैलना शुरू हुआ और अब तक जारी है। चीनी स्वास्थ्य अधिकारियों ने देश भर में हजारों मामले सामने आने की सूचना दी है।’’ वुहान प्रांत के लिए स्तर चार का परामर्श जारी किया गया है और चीन में अन्य जगहों के लिए यह स्तर दो से तीन तक है।

परामर्श में कहा गया है, ‘‘चीन में फैल रहे कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण हुबेई प्रांत की यात्रा न करें। इसके पहले मामले की पहचान चीन के वुहान शहर में हुई है।’’ मंत्रालय ने कहा कि पिछले हफ्ते उसने सभी गैर-आपातकालीन अमेरिकी कर्मियों और उनके परिवार के सदस्यों को वुहान से निकल जाने का आदेश दिया था।

मंत्रालय ने सोमवार को एक बयान में कहा, ‘‘अमेरिकी सरकार के पास हुबेई प्रांत में अमेरिकी नागरिकों को आपातकालीन सेवाएं प्रदान करने की सीमित क्षमता है।’’ उसमें कहा गया है कि यात्रियों को यात्रा प्रतिबंधों को लेकर तैयार रहना चाहिए।

टॅग्स :कोरोना वायरसचीनअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा