लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के बाद अब स्वास्थ्य मंत्री मैट हैन्कॉक भी पाए गए कोरोना पॉजिटिव

By भाषा | Updated: March 27, 2020 19:15 IST

मैट हैन्कॉक की टेस्ट रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव आई है। 

Open in App
ठळक मुद्देप्रिंस चार्ल्स कोरोना के आंशिक लक्षण नजर आए हैं, हालांकि उनका स्वास्थ्य ठीक है और आने वाले कुछ दिनों तक वे घर से ही काम कर रहे हैं।प्रिंस चार्ल्स फिलहाल स्कॉटलैंड के घर में सेल्फ आइसोलेशन में हैं और वहीं उनका इलाज हो रहा है।

नई दिल्ली: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के बाद अब ब्रिटिश स्वास्थ्य मंत्री मैट हैन्कॉक भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। मैट हैन्कॉक की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।  इससे पहले जांच में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन व ब्रिटेन शाही परिवार के सदस्य प्रिंस चार्ल्स भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बोरिस जॉनसन के कोरोना संक्रमित होने पर कहा कि प्रिय प्रधान मंत्री बोरिस जॉनसन, आप एक फाइटर हैं और आप इस चुनौती को भी पार करेंगे।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आपके अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना और स्वस्थ यूनाइटेड किंगडम सुनिश्चित करने के लिए शुभकामनाएं।

महामारी बन चुका कोरोना वायरस पूरी दुनिया में लगातार बढ़ता जा रहा है और जॉनसन के अलावा इसकी चपेट में शाही परिवार भी आ गया है। जॉनसन से पहले ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ के बड़े बेटे प्रिंस चार्ल्स कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

बकिंघम पैलेस की तरफ से जारी बयान में कहा गया था कि  प्रिंस ऑफ वेल्स कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं। उनमें कोरोना के आंशिक लक्षण नजर आए हैं, हालांकि उनका स्वास्थ्य ठीक है और आने वाले कुछ दिनों तक वे घर से ही काम कर रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार प्रिंस चार्ल्स फिलहाल स्कॉटलैंड के घर में सेल्फ आइसोलेशन में हैं और वहीं उनका इलाज हो रहा है। 71 वर्षीय प्रिंस चार्ल्स का कोरोना वायरस टेस्ट स्कॉटलैंड में ही किया गया था, जहां वह अपनी पत्नी कामिला, डचेस ऑफ कॉर्नवाल के साथ थे। हालांकि उनका टेस्ट नेगेटिव आया है।

बता दें कि  ब्रिटेन में कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्तियों की संख्या बुधवार (25 मार्च) सुबह तक बढ़कर कुल 9,529 हो गई है। यूके के डिपार्टमेंट ऑफ हेल्थ एंड सोशल केयर ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि मंगलवार (24 मार्च) के आधिकारिक आंकड़ों की तुलना में कुल 1,452 मामलों की वृद्धि देखने को मिली 

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, देश में अब तक कोविड-19 से संक्रमित कुल 463 मरीजों की मौत हो चुकी है। इंग्लैंड के चीफ मेडिकल ऑफिसर (सीएमओ) प्रोफेसर क्रिस व्हिट्टी ने कहा कि ब्रिटेन कोरोना वायरस के टेस्ट की दर को बढ़ा रहा है।

बता दें कि अब तक दुनियाभर में 4.3 लाख से ज्यादा लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं, जबकि इस महामारी से 19 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है।

Highlights

प्रिंस चार्ल्स कोरोना के आंशिक लक्षण नजर आए हैं, हालांकि उनका स्वास्थ्य ठीक है और आने वाले कुछ दिनों तक वे घर से ही काम कर रहे हैं।

टॅग्स :ब्रिटेनबोरिस जॉनसनइंग्लैंड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

क्रिकेटENG vs NZ: कौन हैं रेहान अहमद? टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने डेब्यू मैच के पहले ओवर की पहली गेंद पर रचिन रवींद्र को किया आउट

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला