लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: अमेरिकी राष्ट्रपति के कार्यक्रम में शामिल हुआ कोरोना से संक्रमित व्यक्ति, डोनाल्ड ट्रंप से मिलाया था हाथ

By भाषा | Updated: March 8, 2020 17:53 IST

कोरोना वायरस के व्हाइट हाउस के पास पहुंचने के बारे में पूछे जाने पर ट्रम्प ने कहा, ‘‘मैं चिंतित नहीं हूं।’’

Open in App
ठळक मुद्देसम्मेलन के आखिरी दिन मंच पर ट्रम्प से हाथ भी मिलाया था।न्यू जर्सी के एक अस्पताल ने व्यक्ति की जांच की और पॉजिटिव नतीजे की घोषणा की।

वाशिंगटन: अमेरिका में शीर्ष राजनीतिक कंजर्वेटिव्स के एक सम्मेलन में शरीक हुआ एक व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। इस सम्मेलन में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उपराष्ट्रपति माइक पेंस भी शामिल हुए थे।

अधिकारियों ने बताया कि कंजर्वेटिव पॉलिटिकल एक्शन कान्फ्रेंस (सीपीएसी) राजनीतिक कंजर्वेटिव्स की देश की सबसे बड़ी वार्षिक जनसभा है जिसमें हजारों लोग शामिल होते हैं। वाशिंगटन के समीप 26-29 फरवरी को हुए इस कार्यक्रम में ट्रम्प और पेंस के अलावा कई कैबिनेट सदस्य और व्हाइट हाउस के शीर्ष अधिकारी शामिल हुए थे।

कार्यक्रम के आयोजक अमेरिकन कंजर्वेटिव यूनियन ने रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र के हवाले से शनिवार को ट्वीट किया, ‘‘यह वायरस सम्मेलन से पहले फैला था। न्यू जर्सी के एक अस्पताल ने व्यक्ति की जांच की और पॉजिटिव नतीजे की घोषणा की।’’

इस व्यक्ति को अलग रखा गया है और वह न्यूजर्सी में चिकित्सीय देखभाल में हैं। बयान में कहा गया है, ‘‘इस व्यक्ति का राष्ट्रपति या उपराष्ट्रपति से कोई संपर्क नहीं था और वह मुख्य सभागार में कार्यक्रमों में शामिल नहीं हुआ।’’

यूनियन के चेयरमैन मैट श्कैल्प ने हालांकि द वाशिंगटन पोस्ट को बताया कि उन्होंने कार्यक्रम में संक्रमित व्यक्ति से बातचीत की थी और सम्मेलन के आखिरी दिन मंच पर ट्रम्प से हाथ भी मिलाया था।

कोरोना वायरस के व्हाइट हाउस के पास पहुंचने के बारे में पूछे जाने पर ट्रम्प ने कहा, ‘‘मैं चिंतित नहीं हूं।’’उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के फैलने के बावजूद उनके पुन: चुनाव अभियान की रैलियां जारी रहेंगी।

टॅग्स :कोरोना वायरसडोनाल्ड ट्रम्पअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल