लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Updates: दुनियाभर में 964,603 पॉजिटिव केस, 49,240 लोगों की मौत, चीन में 35 नए मामले, छह की मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 2, 2020 20:27 IST

सरकार ने बताया कि पिछले 24 घंटे में देश में 950 और लोगों की मौत हो गई जिसके बाद मृतकों की संख्या 10,003 पहुंच गई है। मैड्रिड सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र है जहां 4,175 लोगों की मौत हुई है और 32 हजार से अधिक मामले सामने आये है।

Open in App
ठळक मुद्देपेरिस से प्राप्त खबर के अनुसार यूरोप में कोरोना वायरस संक्रमण के पांच लाख से अधिक मामलों की पुष्टि हुई है। एएफपी की गणना के मुताबिक इस महाद्वीप में कोरोना वायरस के 508,271 मामले दर्ज किये गये हैं और 34,571 लोगों की मौत हुई है।

मैड्रिड/पेरिसः स्पेन में कोरोना वायरस से मृतकों की संख्या बृहस्पतिवार को 10,000 के पार पहुंच गई, वहीं यूरोप में कोरोना वायरस संक्रमण के पांच लाख से अधिक मामलों की पुष्टि हुई है।

सरकार ने बताया कि पिछले 24 घंटे में देश में 950 और लोगों की मौत हो गई जिसके बाद मृतकों की संख्या 10,003 पहुंच गई है। मैड्रिड सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र है जहां 4,175 लोगों की मौत हुई है और 32 हजार से अधिक मामले सामने आये है।

इटली के बाद स्पेन में इस वायरस से सबसे अधिक लोगों की मौत हुई है। पेरिस से प्राप्त खबर के अनुसार यूरोप में कोरोना वायरस संक्रमण के पांच लाख से अधिक मामलों की पुष्टि हुई है। आधिकारिक सूत्रों के आधार पर समाचार एजेंसी एएफपी की गणना के मुताबिक इस महाद्वीप में कोरोना वायरस के 508,271 मामले दर्ज किये गये हैं और 34,571 लोगों की मौत हुई है।

दुनियाभर में वायरस के 964,603 मामले सामने आये हैं और 49,240 लोगों की मौत हुई है। इटली सबसे प्रभावित देशों में है जहां 13,155 लोगों की मौत हुई है जबकि स्पेन में 10,003 लोगों की इस महामारी से जान गई है। बीजिंग से प्राप्त खबर के अनुसार चीन में कोरोना वायरस संक्रमण के 35 और मामले दर्ज किये गये जिससे इस महामारी के मामलों की संख्या बढ़कर 3,318 हो गई है।

इस वायरस से सबसे अधिक प्रभावित हुबेई प्रांत में बुधवार को छह और लोगों की मौत होने की पुष्टि हुई। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) ने अपनी दैनिक रिपोर्ट में बताया कि हुबेई प्रांत में बुधवार को 37 संदिग्ध नये मामले भी सामने आये है। रिपोर्ट में बताया गया है कि 35 नये मामले जो सामने आये है उनमें संक्रमित लोग बाहर की यात्रा करके आये थे और इस तरह विदेश से संक्रमण के मामलों की संख्या 841 हो गई है।

तेहरान से प्राप्त खबर के अनुसार ईरान में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस से 124 और लोगों की मौत हो गई जिससे यह संख्या बढ़कर 3,160 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता कियोंश जहांपुर ने बताया कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 3,111 नये मामले सामने आये है और इस तरह संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर 50,468 हो गई है।

उन्होंने बताया कि अस्पताल में भर्ती कराये गये 16,711 लोग अब तक स्वस्थ हुए है। यरूशलम से प्राप्त खबर के अनुसार इजराइल के स्वास्थ्य मंत्री याकोव लित्जमैन को कोविड-19 से संक्रमित पाए जाने के बाद पृथक रखा गया है। इसके बाद उनके संपर्क में आने वाले मोसाद प्रमुख योस्सी कोहेन तथा राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार मीर बेन शब्बात समेत सभी शीर्ष अधिकारियों को पृथक कर दिया गया है। एक शीर्ष सहायक के संक्रमित पाए जाने के बाद प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू भी पृथक रह रहे थे लेकिन वे अभी तक जांच में संक्रमित नहीं पाए गए।

सियोल से प्राप्त खबर के अनुसार उत्तर कोरिया के एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने दावा किया कि उनका देश कोरोना वायरस संक्रमण से पूरी तरह मुक्त है। पहले से ही अलग-थलग परमाणु संपन्न उत्तर कोरिया ने चीन में संक्रमण के मामले आने के तुरंत बाद जनवरी में अपनी सीमाएं बंद कर दी थी और इसे रोकने के लिए सख्त कदम उठाए थे। उत्तर कोरिया के केंद्रीय आपात महामारी रोधी मुख्यालय के महामारी रोधी विभाग के निदेशक पाक म्योंग सु ने दावा किया कि देश के प्रयास पूरी तरह सफल रहे। 

टॅग्स :कोरोना वायरसअमेरिकाइटलीईरानजर्मनीब्रिटेनचीनशी जिनपिंगडोनाल्ड ट्रम्प
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?