लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: स्पेन में पिछले 24 घंटे में 832 लोगों की मौत, मृतक संख्या 5,600 के पार

By भाषा | Updated: March 29, 2020 05:55 IST

स्पेन में 72 हजार 248 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। हालांकि, स्पेन में रोजाना आठ हजार से अधिक मामले सामने आ रहे हैं लेकिन नए संक्रमण के मामलों में कमी आने के संकेत दिख रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि लगता है कि महामारी अपने चरम पर है। मैड्रिड सबसे बुरी तरह से प्रभावित क्षेत्र है, जहां 2,757 लोगों की मौत हो चुकी है और 21,520 लोग इससे संक्रमित है।

Open in App
ठळक मुद्देस्पेन में कोरोना वायरस महामारी से पिछले 24 घंटों में 832 लोगों की मौत होने के बाद इस संक्रमण से मरने वाले लोगों की संख्या शनिवार को 5,600 से अधिक हो गई।सरकार ने बताया कि वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 72 हजार से अधिक हो गई है। पूरी दुनिया में इटली के बाद स्पेन में कोरोना वायरस से सर्वाधिक मौत हुई हैं। इटली में इस वायरस से 5,690 लोगों की मौत हो चुकी है।

स्पेन में कोरोना वायरस महामारी से पिछले 24 घंटों में 832 लोगों की मौत होने के बाद इस संक्रमण से मरने वाले लोगों की संख्या शनिवार को 5,600 से अधिक हो गई। अधिकारियों का मानना है कि देश में यह महामारी अपने चरम पर पहुंचती प्रतीत होती है।

इस बीच, सरकार ने बताया कि वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 72 हजार से अधिक हो गई है। पूरी दुनिया में इटली के बाद स्पेन में कोरोना वायरस से सर्वाधिक मौत हुई हैं। इटली में इस वायरस से 5,690 लोगों की मौत हो चुकी है।

स्पेन में 72 हजार 248 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। हालांकि, स्पेन में रोजाना आठ हजार से अधिक मामले सामने आ रहे हैं लेकिन नए संक्रमण के मामलों में कमी आने के संकेत दिख रहे हैं।

अधिकारियों ने बताया कि लगता है कि महामारी अपने चरम पर है। मैड्रिड सबसे बुरी तरह से प्रभावित क्षेत्र है, जहां 2,757 लोगों की मौत हो चुकी है और 21,520 लोग इससे संक्रमित है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आपात मामलों के समन्वयक फर्नांडो सिमोन ने कहा, ‘‘संक्रमण के नए मामलों में कमी आ रही है या इनकी संख्या कुछ हद तक स्थिर हो रही है।’’ उन्होंने कहा कि यह इस बात का संकेत है कि आंकड़े अपने चरम पर पहुंचने के ‘‘बहुत नजदीक’’ है। सिमोन ने कहा कि देश में आईसीयू पर बढ़ रहा दबाव चिंता की बात है।

टॅग्स :कोरोना वायरसइटलीलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटWI vs ITA: जोसेफ के चार विकेट की मदद से वेस्टइंडीज ने इटली को 42 रन से हराया

क्रिकेटENG vs ITA: इटली को हराकर इंग्लैंड ने सुपर-8 में मारी एंट्री, रोमांचक मुकाबले में 24 रनों से मिली जीत

क्रिकेटNepal vs Italy T20 World Cup 2026: 124 नाबाद रन, तीसरी बड़ी साझेदारी, मोस्का भाई की पारी, 76 गेंद, 124 रन, 8 चौके और 9 छक्के

क्रिकेटNepal vs Italy: 123 पर ढेर नेपाल, इटली ने दर्ज की पहली जीत, 10 विकेट से हराया, पहले विकेट के लिए जस्टिन और एंथनी ने 124 रन की साझेदारी की

क्रिकेटSCO vs ITA: टी20 वर्ल्ड कप में स्कॉटलैंड की 73 रनों की बड़ी जीत, मुन्से और लीस्क ने इटली को किया नेस्तनाबूद

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना