लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में कोरोना वायरस से संक्रमण के 803 मामले, सिंध प्रांत के मंत्री भी संक्रमित

By भाषा | Updated: March 23, 2020 21:31 IST

पाकिस्तान में 803 में से सबसे अधिक 352 मामले सिंध प्रांत से सामने आए हैं। वहीं पंजाब में 246, बलूचिस्तान में 108, खैबर पख्तूनख्वा में 32, इस्लामाबाद में 15, गिलगित-बाल्तिस्तान में 72 और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में एक व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान में 803 में से सबसे अधिक 352 मामले सिंध प्रांत से सामने आए हैं।कोरोना वायरस से दुनियाभर में अबतक 15 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

इस्लामाबाद।पाकिस्तान ने सोमवार को कहा कि देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 803 हो गई है। कोरोना वायरस से दुनियाभर में अबतक 15 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। पाकिस्तान के राष्ट्रीय आपदा मोचन प्राधिकरण के अनुसार कोरोना वायरस से संक्रमित छह लोगों की मौत हो चुकी है जबकि छह अन्य लोग ठीक हो गए हैं।

कुल 803 में से सबसे अधिक 352 मामले सिंध प्रांत से सामने आए हैं। वहीं पंजाब में 246, बलूचिस्तान में 108, खैबर पख्तूनख्वा में 32, इस्लामाबाद में 15, गिलगित-बाल्तिस्तान में 72 और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में एक व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है।

सिंध प्रांत के शिक्षा मंत्री सईद गनी ने सोमवार को वीडियो संदेश में कहा कि वह भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं और फिलहाल उन्होंने अपने घर में खुद को अलग कर लिया है। गनी के संक्रमित पाये जाने के बाद सिंध प्रांत के मुख्यमंत्री सैयद मुराद अली शाह ने अपनी कैबिनेट के सभी सदस्यों को कोरोना वायरस की जांच कराने का निर्देश दिया है। भाषा जोहेब दिलीप दिलीप

टॅग्स :कोरोना वायरसपाकिस्तानसीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें