लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: इटली में कोरोना से एक दिन में मौतों की संख्या 800 हुई, फ्रांस में मरने वालों का आंकड़ा 562 हुआ

By भाषा | Updated: March 22, 2020 06:02 IST

इटली में शुक्रवार से 1420 लोगों की मौत हो चुकी है और कोरोना वायरस को रोकने के तमाम सरकारी उपायों के बीच संक्रमण का खतरा बढ़ता जा रहा है। 

Open in App
ठळक मुद्देइटली में शनिवार को कोरोना वायरस से 793 लोगों की मौत हो गई जो एक दिन में हुई सर्वाधिक मौत है। इससे देश में इस घातक विषाणु से मृतकों की कुल संख्या 4825 हो गई है जो पूरी दुनिया में इस बीमारी से हुई मौत का 38.3 फीसदी है।फ्रांस में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से 112 और लोगों की मौत हो गई जिससे मृतकों की संख्या 562 पहुंच गई है और 6172 लोग इस विषाणु के कारण अस्पताल में भर्ती हैं।

इटली में शनिवार को कोरोना वायरस से 793 लोगों की मौत हो गई जो एक दिन में हुई सर्वाधिक मौत है। इससे देश में इस घातक विषाणु से मृतकों की कुल संख्या 4825 हो गई है जो पूरी दुनिया में इस बीमारी से हुई मौत का 38.3 फीसदी है। कोविड-19 संक्रमण की संख्या 53578 हो गई है जो एक और रिकॉर्ड है। मिलान के पास उत्तर लोमबार्डी में मृतकों की संख्या तीन हजार से अधिक हो गई है। यह इटली में मरने वालों की कुल संख्या का करीब दो तिहाई है। इटली में शुक्रवार से 1420 लोगों की मौत हो चुकी है और कोरोना वायरस को रोकने के तमाम सरकारी उपायों के बीच संक्रमण का खतरा बढ़ता जा रहा है। 

फ्रांस में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 562 हुई

फ्रांस में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से 112 और लोगों की मौत हो गई जिससे मृतकों की संख्या 562 पहुंच गई है और 6172 लोग इस विषाणु के कारण अस्पताल में भर्ती हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी। उसने एक बयान में यह भी बताया कि अस्पताल में भर्ती लोगों में 1525 लोगों की हालत गंभीर है। इसने कहा कि पूरे क्षेत्र में महामारी तेजी से फैलती जा रही है।

 

टॅग्स :कोरोना वायरसइटलीफ़्रांसलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतIran-Israel/US War: मिडिल ईस्ट में तनाव, पीएम मोदी ने ओमान से फ्रांस तक मिलाया फोन; ऊर्जा स्रोतों पर हमले को बताया निंदनीय

क्रिकेटWI vs ITA: जोसेफ के चार विकेट की मदद से वेस्टइंडीज ने इटली को 42 रन से हराया

कारोबार10 साल पहले मुंबई में रेहड़ी वाला बैंक अकाउंट नहीं खोल सकता था, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा- आज वेंडर फोन पर पेमेंट ले रहा, वीडियो

कारोबारआज असली प्रश्न ये नहीं है भविष्य में AI क्या कर सकती?, वर्तमान में हम Artificial Intelligence के साथ क्या करते हैं?, पीएम मोदी ने कहा, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना