लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: फ्रांस में कोरोना से 78 और मौतें, इटली में मौत के 627 नए मामलों के साथ आंकड़ा पहुंचा 4,032

By भाषा | Updated: March 21, 2020 06:05 IST

फ्रांस में शुक्रवार को कोरोना वायरस से 78 और मौतें हो गयी जिसके साथ ही देश में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 450 हो गयी। वहीं, इटली में शुक्रवार को कोरोना वायरस से 627 और लोगों की मौत होने के साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या महामारी को नियंत्रित करने के लिए सरकार के भरपूर प्रयासों के बावजूद दुनिया में सबसे अधिक 4,000 के पार चली गयी।

Open in App
ठळक मुद्देफ्रांस में शुक्रवार को कोरोना वायरस से 78 और मौतें हो गयी जिसके साथ ही देश में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 450 हो गयी। इटली में शुक्रवार को कोरोना वायरस से 627 और लोगों की मौत होने के साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या महामारी को नियंत्रित करने के लिए सरकार के भरपूर प्रयासों के बावजूद दुनिया में सबसे अधिक 4,000 के पार चली गयी।

फ्रांस में शुक्रवार को कोरोना वायरस से 78 और मौतें हो गयी जिसके साथ ही देश में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 450 हो गयी। फ्रांस के शीर्ष स्वास्थ्य अधिकारी जेरोम सलोमोन ने संवाददाताओं से कहा कि फ्रांस में अब तक 12,612 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई।

उन्होंने चेतावनी कि इस बीमारी से संक्रमित असली आंकड़ों की तुलना में यह तो बहुत कम आंकड़ा है। उन्होंने कहा कि इस वायरस के चलते 5226 लोग अस्पताल में भर्ती कराये गये हैं जिनमें से 1300 सघन चिकित्सा कक्ष में हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ सघन चिकित्सा कक्ष में भर्ती कराये गये आधे मरीजे तो 60 साल या उसके आसपास के हैं। ’’

इटली में कोरोना वायरस से 627 और लोगों की मौत हुईं, अब तक कुल 4,032 लोगों की मौत

इटली में शुक्रवार को कोरोना वायरस से 627 और लोगों की मौत होने के साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या महामारी को नियंत्रित करने के लिए सरकार के भरपूर प्रयासों के बावजूद दुनिया में सबसे अधिक 4,000 के पार चली गयी।

इस देश में इस रोग से प्रतिदिन की मृत्युदर उससे भी ज्यादा हो गयी है जो चीन में वुहान के हुबई प्रांत में इस बीमारी शिखर पर रहने के दौरान वहां की आधिकारिक मृत्युदर थी।

इटली में बुधवार को एक दिन में इस बीमारी से 475 लोगों की जान गयी थी। इटली में महज पिछले तीन दिनों में कोविड-19 से 1500 से ज्यादा मौतें हुई हैं। इटली में इस बीमारी से अब तक 4,032 लोगों की जान जा चुकी है। देश में इस रोग के मामले 6,000 की बढ़ोत्तरी के साथ 47,021 हो गये।

टॅग्स :कोरोना वायरसफ़्रांसइटलीलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतIran-Israel/US War: मिडिल ईस्ट में तनाव, पीएम मोदी ने ओमान से फ्रांस तक मिलाया फोन; ऊर्जा स्रोतों पर हमले को बताया निंदनीय

क्रिकेटWI vs ITA: जोसेफ के चार विकेट की मदद से वेस्टइंडीज ने इटली को 42 रन से हराया

कारोबार10 साल पहले मुंबई में रेहड़ी वाला बैंक अकाउंट नहीं खोल सकता था, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा- आज वेंडर फोन पर पेमेंट ले रहा, वीडियो

कारोबारआज असली प्रश्न ये नहीं है भविष्य में AI क्या कर सकती?, वर्तमान में हम Artificial Intelligence के साथ क्या करते हैं?, पीएम मोदी ने कहा, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला