Coronavirus: फ्रांस में कोरोना से 78 और मौतें, इटली में मौत के 627 नए मामलों के साथ आंकड़ा पहुंचा 4,032
By भाषा | Updated: March 21, 2020 06:05 IST2020-03-21T06:05:55+5:302020-03-21T06:05:55+5:30
फ्रांस में शुक्रवार को कोरोना वायरस से 78 और मौतें हो गयी जिसके साथ ही देश में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 450 हो गयी। वहीं, इटली में शुक्रवार को कोरोना वायरस से 627 और लोगों की मौत होने के साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या महामारी को नियंत्रित करने के लिए सरकार के भरपूर प्रयासों के बावजूद दुनिया में सबसे अधिक 4,000 के पार चली गयी।

तस्वीर का इस्तेमाल केवल प्रतीकात्मक तौर पर किया गया है। (फाइल फोटो)
फ्रांस में शुक्रवार को कोरोना वायरस से 78 और मौतें हो गयी जिसके साथ ही देश में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 450 हो गयी। फ्रांस के शीर्ष स्वास्थ्य अधिकारी जेरोम सलोमोन ने संवाददाताओं से कहा कि फ्रांस में अब तक 12,612 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई।
उन्होंने चेतावनी कि इस बीमारी से संक्रमित असली आंकड़ों की तुलना में यह तो बहुत कम आंकड़ा है। उन्होंने कहा कि इस वायरस के चलते 5226 लोग अस्पताल में भर्ती कराये गये हैं जिनमें से 1300 सघन चिकित्सा कक्ष में हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ सघन चिकित्सा कक्ष में भर्ती कराये गये आधे मरीजे तो 60 साल या उसके आसपास के हैं। ’’
इटली में कोरोना वायरस से 627 और लोगों की मौत हुईं, अब तक कुल 4,032 लोगों की मौत
इटली में शुक्रवार को कोरोना वायरस से 627 और लोगों की मौत होने के साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या महामारी को नियंत्रित करने के लिए सरकार के भरपूर प्रयासों के बावजूद दुनिया में सबसे अधिक 4,000 के पार चली गयी।
इस देश में इस रोग से प्रतिदिन की मृत्युदर उससे भी ज्यादा हो गयी है जो चीन में वुहान के हुबई प्रांत में इस बीमारी शिखर पर रहने के दौरान वहां की आधिकारिक मृत्युदर थी।
इटली में बुधवार को एक दिन में इस बीमारी से 475 लोगों की जान गयी थी। इटली में महज पिछले तीन दिनों में कोविड-19 से 1500 से ज्यादा मौतें हुई हैं। इटली में इस बीमारी से अब तक 4,032 लोगों की जान जा चुकी है। देश में इस रोग के मामले 6,000 की बढ़ोत्तरी के साथ 47,021 हो गये।