लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: चीन में 76 दिन का लॉकडाउन खत्म, हजारों लोग वुहान से निकले बाहर

By भाषा | Updated: April 8, 2020 21:17 IST

चीनी मुख्यभूमि पर मंगलवार तक कुल पुष्ट मामलों की संख्या 81,802 हो गई जिनमें 1,190 मरीज ऐसे हैं जिनका उपचार चल रहा है, 77,279 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और 3,333 लोगों की रोग से मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देचाइना में बुधवार को लॉकडाउन खत्म हो गया लॉकडाउन के कारण शहर में लगभग 1.1 लाख लोग फंस गए थे।

बीजिंग: वुहान जहां से कोरोना वायरस महामारी शुरू हुई और पूरी दुनिया में फैल गई, वहां 73 दिन के बाद, बुधवार को लॉकडाउन खत्म हो गया है। इसके बाद हजारों लोगों ने शहर से बाहर निकलने के लिए यात्राएं शुरू की। लॉकडाउन के कारण शहर में लगभग 1.1 लाख लोग फंस गए थे। इस बीच स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने आगाह किया है कि संक्रमण बढ़ने का खतरा अभी पूरी तरह से दूर नहीं हुआ है। यात्रा प्रतिबंधों के हटाए जाने के कुछ घंटों के भीतर ही मास्क पहनने वाले हजारों लोग ट्रेनों, घरेलू उड़ानों और टैक्सियों से नगर से बाहर निकलने लगे।

सरकार ने स्वास्थ्य प्रमाणपत्र हासिल करने वाले सभी स्थानीय लोगों के लिए सड़क, हवाई और ट्रेन यात्रा पर प्रतिबंध हटा दिया है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार आधी रात को वुहान के आसपास के टोल गेटों पर बैरिकेड हटा दिए गए। इसके बाद वाहनों की लंबी लाइन लग हुयी। रिपोर्ट के अनुसार है कि बुधवार को ट्रेनों से करीब 55,000 लोग वुहान से बाहर जाएंगे। इसके साथ ही बुधवार को करीब 200 उड़ानों का भी संचालन होना है। हालांकि देश में कोविड-19 के नए मामलों की संख्या 1,000 के पार पहुंच गई है और दो संक्रमित लोगों की मौत भी हो चुकी है जिसके साथ ही यहां संक्रमण के फिर से फैलने की आशंका बढ़ गई है।

चीन के स्वास्थ्य अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि मंगलवार को चीनी भूभाग पर कोविड-19 के 62 नए मामलों की पुष्टि हुई है जिनमें से 59 मामले ऐसे हैं जिनमें लोग विदेश से लौटे हैं। कुल मामले 1,042 हो गए। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने कहा कि तीन नए घरेलू मामले भी सामने आए हैं जिनमें दो शानडोंग प्रांत और एक गुआंगडोंग प्रांत से है। आयोग ने कहा कि मंगलवार को संक्रमण से दो लोगों की मौत हो गई जिनमें से एक व्यक्ति की शंघाई में और एक अन्य की हुबेई प्रांत में मौत हुई, इसके साथ ही देश में संक्रमण के कारण मरने वाले लोगों की संख्या 3,333 हो गई।

वुहान में लॉकडाउन को देखते हुए ही दुनिया के कई देशों ने इस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन का यही मॉडल अपनाया था।

बुधवार की मध्य रात्रि से लॉकडाउन खत्म होने के बाद शहर के 1.1 करोड़ लोगों को अब कहीं भी आने जाने के लिए विशेष अनुमति की जरूरत नहीं होगी बशर्ते अनिवार्य स्मार्ट फोन एप्लिकेशन में यह पता चलता हो कि वे स्वस्थ हैं और किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में नहीं आए हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसचीनवुहान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला