लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: न्यूयार्क में एक दिन में 758 लोगों की मौत, इटली और फ्रांस में मृतकों की संख्या में आई कमी

By भाषा | Updated: April 13, 2020 07:52 IST

कोरोना वायरस महामारी से सर्वाधिक प्रभावित इटली में तीन हफ्तों से अधिक समय बाद रविवार को सबसे कम संख्या में लोगों की मौत हुई। नागरिक सुरक्षा सेवा ने 431 मौत दर्ज की है, जो 19 मार्च से सबसे कम है।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका के न्यूयार्क राज्य में बीते 24 घंटे में 758 लोगों की कोरोना वायरस के कारण मौत हो गई। न्यूयार्क के गवर्नर एंड्रयू क्युमो ने कहा कि संख्या में बहुत अधिक कम तो नहीं लेकिन कुछ कमी तो आई है।कोरोना वायरस महामारी से सर्वाधिक प्रभावित इटली में तीन हफ्तों से अधिक समय बाद रविवार को सबसे कम संख्या में लोगों की मौत हुई। फ्रांस में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या अब 14 हजार 393 हो गई है। हालांकि बीते 24 घंटे में मृतकों की संख्या में अपेक्षाकृत कमी आई है।

अमेरिका के न्यूयार्क राज्य में बीते 24 घंटे में 758 लोगों की कोरोना वायरस के कारण मौत हो गई। न्यूयार्क के गवर्नर एंड्रयू क्युमो ने कहा कि संख्या में बहुत अधिक कम तो नहीं लेकिन कुछ कमी तो आई है। 11 अप्रैल को संक्रमण से 758 लोगों की मौत हुई। राज्य में कोविड-19 से 1,80,458 से अधिक लोग संक्रमित हैं और मरने वालों की संख्या 9,385 है।

इटली में तीन हफ्तों बाद सबसे कम लोगों की मौत दर्ज की गई

कोरोना वायरस महामारी से सर्वाधिक प्रभावित इटली में तीन हफ्तों से अधिक समय बाद रविवार को सबसे कम संख्या में लोगों की मौत हुई। नागरिक सुरक्षा सेवा ने 431 मौत दर्ज की है, जो 19 मार्च से सबसे कम है। इटली में अब तक 19,899 लोगों की मौत हो चुकी है और मृतकों की आधिकारिक संख्या के मामले में वह अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर है।

फ्रांस में मृतकों की दैनिक संख्या में कमी आई

फ्रांस में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या अब 14 हजार 393 हो गई है। हालांकि बीते 24 घंटे में मृतकों की संख्या में अपेक्षाकृत कमी आई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी। मंत्रालय ने कहा कि बीते एक दिन में 315 लोगों की मौत हुई है। इससे एक दिन पहले 345 लोगों की मौत हुई थी। इसके अलावा आईसीयू में भर्ती मरीजों की संख्या में लगातार चौथे दिन गिरावट आई है।

टॅग्स :कोरोना वायरसअमेरिकाइटलीफ़्रांसलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल