लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: फ्रांस में चौबीस घंटे में 499 लोगों की मौत, ब्रिटेन में 381 लोगों की गई जान

By भाषा | Updated: April 1, 2020 05:41 IST

फ्रांस में मंगलवार को कोरोना वायरस से अस्पताल में 499 लोगों की मौत हो गयी। संक्रमण से रोजाना होने वाली मौतों का यह सर्वाधिक आंकड़ा है। वहीं, ब्रिटेन में मंगलवार को कोरोना वायरस से 381 लोगों की मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देफ्रांस में मंगलवार को कोरोना वायरस से अस्पताल में 499 लोगों की मौत हो गयी। संक्रमण से रोजाना होने वाली मौतों का यह सर्वाधिक आंकड़ा है। ब्रिटेन में मंगलवार को कोरोना वायरस से 381 लोगों की मौत हो गई। इस घातक विषाणु से रोजाना होने वाली मौतों का यह सर्वाधिक आंकड़ा है।

फ्रांस में मंगलवार को कोरोना वायरस से अस्पताल में 499 लोगों की मौत हो गयी। संक्रमण से रोजाना होने वाली मौतों का यह सर्वाधिक आंकड़ा है। इस महामारी से अब तक फ्रांस में कुल 3,523 लोगों की मौत हो चुकी है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी जेरोम सालोमोन ने प्रतिदिन जारी होने वाले बुलेटिन में बताया कि फ्रांस में कुल 22,757 लोग अस्पताल में भर्ती हैं जिनमें से 5,565 मरीज गहन चिकित्सकीय देखरेख में हैं। कोरोना वायरस से फ्रांस में हुई मौतों का आंकड़ा अस्पताल में मरने वाले मरीजों का है इसमें घर में या वृद्धाश्रम में मरने वालों का आंकड़ा शामिल नहीं है। 

कोरोना वायरस: ब्रिटेन में चौबीस घंटे में 381 लोगों की मौत

ब्रिटेन में मंगलवार को कोरोना वायरस से 381 लोगों की मौत हो गई। इस घातक विषाणु से रोजाना होने वाली मौतों का यह सर्वाधिक आंकड़ा है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने ट्वीट किया, “30 मार्च को अपराह्न पांच बजे तक (अंतरराष्ट्रीय मानक समयानुसार अपराह्न चार बजे) ब्रिटेन में अस्पताल में भर्ती लोगों में से 1,789 लोगों की मौत हो चुकी है।”

सोमवार को मृतकों का संख्या 1,408 थी। एनएचएस इंग्लैंड ने एक वक्तव्य में कहा कि मृतकों में 19 से 98 वर्ष की उम्र के लोग शामिल थे और 28 मरीजों को पहले से ही स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं थीं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसफ़्रांसब्रिटेनलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

भारतIran-Israel/US War: मिडिल ईस्ट में तनाव, पीएम मोदी ने ओमान से फ्रांस तक मिलाया फोन; ऊर्जा स्रोतों पर हमले को बताया निंदनीय

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला